भोपाल में सड़क धंसीः बिलखिरिया के पास 100 मीटर हिस्सा धंसने के बाद एक लेन बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

Sandeep Kumar | Oct 13, 2025, 17:46 IST
Share
bhopal-bilkheriya-road
bhopal-bilkheriya-road

भोपाल में फिर से सड़क धंसने का मामला सामने आया है। बिलखिरिया के पास एक सड़क का 100 मीटर हिस्सा धंस गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

BHOPAL. भोपाल के बिलखिरिया के पास सड़क का 100 मीटर हिस्सा धंस गया। इसके बाद एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया। MPRDC की यह सड़क इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, मंडला और सागर को जोड़ती है।

मंडीदीप से ईंटखेड़ी की ओर जाने वाले ब्रिज के पास का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। सड़क धंसने की यह घटना सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई।

सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मौके पर पुलिस तैनात की गई है। बता दें कि सड़क धंसने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भोपाल शहर के एमपी नगर में सड़क धंसने की घटना हो चुकी है।

ये भी पढ़ें...इंदौर की खराब सड़कों से परेशान राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने डिप्टी सीएम देवड़ा को सुनाई खरी-खरी

ये भी पढ़ें...मंत्री के निज सचिव ने सड़क पर मनाया पत्नी का बर्थडे,हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी,दिया ये आदेश

NHAI बोला सड़क हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं

पहले यह सड़क NHAI की बताई गई थी। अब इस मामले को लेकर NHAI ने स्पष्टीकरण जारी किया है। एनएचआई ने कहा है कि सूखी सेवनिया से बिलखिरिया की ओर आने वाले कल्याणपुर रेलवे ब्रिज से 100 मीटर आगे पुल धंसा है। यह सड़क हमारे अधिकार क्षेत्र का नहीं है। यह मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) का है।

ये भी पढ़ें...इंदौर में रात की चेकिंग में विवाद, पुलिस से भिड़े ABVP नेता, सड़क पर किया चक्काजाम

सड़कों को लेकर PWD मंत्री ने दिया था ये बयान

प्रदेश में खराब सड़कों और गड्ढों पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने तीन महीने पहले एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ऐसी कोई तकनीक नहीं है, जिससे गड्ढा-फ्री सड़क बनाई जा सके। उन्होंने कहा था सड़कें रहेंगी तो गड्ढे होंगे।

भोपाल में सड़क धंसी को 3 पॉइंट्स में समझें

👉 बिलखिरिया के पास सड़क का 100 मीटर हिस्सा सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच धंस गया। एमपीआरडीसी की सड़क इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, मंडला और सागर को जोड़ता है।

👉 घटना के बाद सूखी सेवनिया थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। पुलिस मौके पर तैनात की गई है, ताकि यातायात में कोई परेशानी न हो।

👉 NHAI ने स्पष्ट किया है कि सड़क उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है। यह सड़क मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (MPRDC) के अधीन आती है।

ये भी पढ़ें...प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शासकीय जमीन पर बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

पहले भी धंस चुकी है सड़क

तीन महीने पहले भोपाल के एमपी नगर में सड़क धंसी थी। मेन रोड पर 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया था। यह घटना 17 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को हुई थी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • NHAI
  • mprdc
  • एमपीआरडीसी
  • पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह
  • एमपीआरडीसी की सड़क
  • भोपाल में सड़क धंसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा