फर्जी दस्तावेजों से चलता है भोपाल में असलम का बूचड़खाना, कांग्रेस का आरोप

Sanjay Sharma | Feb 05, 2026, 12:39 IST
Share
bhopal-boochadkhana-fake-documents-investigation
bhopal-boochadkhana-fake-documents-investigation

एसआईटी टीम भोपाल के बूचड़खाने में असलम चमड़ा से जुड़े फर्जी दस्तावेजों की जांच कर रही है। कांग्रेस ने अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।

News In Short

  • भोपाल में बूचड़खाने में गायों को काटने का मामला सुलझ नहीं रहा है।
  • असलम चमड़ा के बूचड़खाने के फर्जी दस्तावेज की शिकायत एसआईटी से की गई है।
  • आरोप है कि अवैध कारोबार चलाने में नगर निगम और वन विहार के अधिकारी शामिल हैं।
  • कांग्रेस ने SIT को दस्तावेज सौंपकर नगर निगम अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
  • एसआईटी प्रमुख उमेश तिवारी ने जांच जारी रखने और कार्रवाई की बात कही है।

News In Detail

BHOPAL. नगर निगम के बूचड़खाने में गौमांस के लिए गायों को काटने का मामला सुलझने की जगह उलझता जा रहा है। बूचड़खाने के लिए नगर निगम भोपाल ने जिस असलम चमड़ा को ऑथराइज्ड किया था, उसके फर्जी डॉक्यूमेंट होने की शिकायत मामले की जांच कर रही SIT टीम से की गई है। कांग्रेस ने SIT को कुछ डॉक्यूमेंट सौंपकर फर्जीवाड़े के सहारे बूचड़खाना चलाने में नगर निगमकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। खुलासा हुआ है कि असलम चमड़ा के बूचड़खाने के डॉक्यूमेंट फर्जी थे। इन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर नगर निगम के जिम्मेदारों नेअवैध कारोबार चलाने के लिए बूचड़खाना सौंपा था।

नगर निगम कर्मियों की मिलीभगत

सालों से चल रहे इस अवैध कारोबार में नगर निगम और वन विहार के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है। असलम चमड़ा को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बूचड़खाना चलाने की अनुमति दी गई थी। कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

कांग्रेस ने आरोप लगाकर सौंपे डॉक्यूमेंट

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने हबीबगंज थाने में जाकर SIT प्रमुख उमेश तिवारी को गौमांस मामले के संबंधित महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट सौंपे हैं। कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने यह डॉक्यूमेंट देते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि असलम चमड़ा को अवैध रूप से परमिशन दी गई थी और टैक्स माफ किया गया था।

एसआईटी कर रही दस्तावेजों की जांच

एसआईटी प्रमुख पुलिस अधिकारी उमेश तिवारी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कांग्रेस ने जो दस्तावेजों उपलब्ध कराए हैं उनकी भी पड़ताल करेंगे। इसमें जो भी तथ्य आएंगे उसे जांच में शामिल कर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। गोमांस मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... भोपाल के गोमांस मामले में बड़ी कार्रवाई, निगम के 8 कर्मचारी सस्पेंड गोमांस मामले में भोपाल में हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, महापौर बंगले का घेराव, नेम प्लेट पर पोती स्याही अब आधार से लिंक होंगी हाईकोर्ट में याचिकाएं , बेवजह पेंडिंग याचिकाओं के निपटारे होंगे आसान भोपाल गोमांस मामला: 26.5 टन बरामदगी के बाद सड़कों पर आक्रोश, मुंडन कर जताया विरोध
Tags:
  • भोपाल
  • Bhopal
  • अवैध कारोबार
  • गौमांस
  • SIT
  • एसआईटी
  • नगर निगम भोपाल
  • फर्जीवाड़े
  • कांग्रेस नेता अमित शर्मा
  • बूचड़खाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई