8fd2d269-689
भोपाल में लग्जरी कारों के नीचे फोड़े बम, पुलिस बैरिकेड भी नहीं छोड़ा
Madhav Singh | Published:
bhopal news
भोपाल में कुछ बदमाशों ने चलती कार से रोड किनारे खड़ी कारों पर सुतली बम फेंके। इससे कई कारों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं एक अन्य मामले में बाइक सवार तीन युवक पुलिस बैरिकेट को खींचकर ले गए।
राजधानी भोपाल में कुछ शरारती लोगों ने चलती कार से रोड किनारे खड़ी गाड़ियों पर सुतली बम फेंके। इन लोगों ने सुतली बम में आग लगाकर रोड किनारे खड़ी कारों के नीचे फेंक दिया। इसके बाद आगे जाकर एक जीप की छत पर और नीचे सुतली बम से धमाके किए। इनकी हरकतों से कार मालिकों को काफी नुकसान हुआ है।
एक कार के नीचे सुतली बम फोड़ने से उसकी डीजल लाइन डैमेज हो गई। घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने बताया कि बम फोड़ने वाले लोग कमला पार्क तक करीब 2 किलोमीटर के एरिया में 6 से ज्यादा गाड़ियों पर इसी तरह से सुतली बम फोड़ते हुए गए।
हाथीखाना निवासी मोहम्मद अय्युब ने बताया कि सुबह उसने अपनी कार को डैमेज देखा। इसके बाद घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो पता चला कि कुछ लोगों ने चलती कार से सुतली बम फेंके थे। सीसीटीवी में एक युवक उसकी कार के नीचे सुतली बम फेंकते दिख रहा है।
दिवाली के पटाखे...पत्थर फोड़ा, गज कुंडी, चील गाड़ी और वो भयंकर सुतली बम
हाथीखाना के जुनैद ने बताया कि शरारती तत्वों ने एक कार के नीचे ब्लास्ट करने के बाद मेरी जीप के नीचे भी सुतली बम से ब्लास्ट किया। इससे जीप की डीजल लाइन डैमेज हो गई।
महू पटाखा फैक्टरी में आग ऐसे लगीः मजदूर ने वजन तोलने वाला बाट फैंका, दूसरे बाट से टकराया, चिंगारी से लगी आग
इस मामले में तलैया थाने के टीआई सीबी राठौर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा एक अन्य मामले में भोपाल के वीआईपी रोड पर एक्टिवा पर सवार तीन युवकों ने पुलिस के बैरिकेड को खींचा और आगे जाकर छोड़ दिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक्टिवा सवार तीनों युवक इकबाल मैदान की तरफ से कमला पार्क की तरफ जाने वाले रास्ते पर थे। उन्होंने चलती दोपहिया से रेतघाट चौराहे पर लगे बैरिकेड को खींचा और कुछ दूर जाकर छोड़ दिया। बैरिकेड में लगे छोटे पहियों की वजह से वह रोड पर खिसकता चला गया।
छह से ज्यादा कारों पर फोड़े बम
सीसीटीवी में दिखे बम फोड़ते हुए
दिवाली के पटाखे...पत्थर फोड़ा, गज कुंडी, चील गाड़ी और वो भयंकर सुतली बम
जीप की डीजल लाइन डैमेज
महू पटाखा फैक्टरी में आग ऐसे लगीः मजदूर ने वजन तोलने वाला बाट फैंका, दूसरे बाट से टकराया, चिंगारी से लगी आग
नहीं हुई शिकायत
बैरिकेड को बाइक सवार खींचकर ले गए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari