भोपाल में आईएएस कोचिंग डायरेक्टर शुभ्रा रंजन का अपहरण, पूर्व छात्र ने किडनैप कर मांगे 2 करोड़
Amresh Kushwaha | May 03, 2026, 14:09 IST
bhopal coaching director kidnap 2 crore vasuli
भोपाल में आईएएस कोचिंग डायरेक्टर शुभ्रा रंजन के अपहरण और 2 करोड़ रुपए की वसूली का मामला सामने आया है। पूर्व छात्र ने ही साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आज शाम कर सकती है बड़ा खुलासा...
News In Short
- भोपाल में IAS कोचिंग डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को किडनैप किया गया।
- आरोपी उनका ही पूर्व छात्र प्रियंक शर्मा है।
- डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को नए कोचिंग सेंटर के बहाने दिल्ली से भोपाल बुलाया गया था।
- फ्लैट में बंधक बनाकर दो करोड़ रुपए ट्रांसफर करवाए गए।
- पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
News In Detail
भरोसे का फायदा उठाकर रची साजिश
पीड़िता का नाम शुभ्रा रंजन है। वे दिल्ली में रहती हैं और IAS की तैयारी करवाने वाले एक कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर हैं। आरोपी प्रियंक शर्मा उनका पुराना छात्र रहा है। इसी पहचान का उसने पूरा फायदा उठाया है।
झांसे में फंसाया, दिल्ली से भोपाल बुलाया
जब शुभ्रा रंजन भोपाल पहुंचीं तो असली मंशा सामने आई। आरोपी ने उन्हें एक फ्लैट में ले जाकर रोक लिया। वहां उन पर दबाव बनाया गया। डर और दबाव में उन्होंने अपने बैंक खाते से करीब दो करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी को?
पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रियंक शर्मा भेल के एक रिटायर्ड अधिकारी का बेटा है। पढ़े-लिखे परिवार का यह युवक इस वारदात का मास्टरमाइंड (Mastermind) बताया जा रहा है।
अब जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश की योजना कब बनाई गई। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं इसमें कोई और शामिल तो नहीं था।
पुलिस शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगी खुलासा
ये खबर भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश. भोपाल में दो कानून' नहीं चल सकते: सांसद आलोक शर्मा की पुलिस कमिश्नर से दो टूक
MP News: भोपाल में हटाई जा रही 70 साल पुरानी बस्ती, विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता
डिलीवरी के नाम पर डर का धंधा: सिजेरियन डिलीवरी बनी 54 हजार करोड़ का व्यापार, भोपाल अव्वल
CISCE Board Result 2026 जारी, भोपाल का रहा शानदार परफॉरमेंस, यहां देखें अपना स्कोर
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj