पीतांबरा पीठ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब सप्ताह में 6 दिन मिलेगी भोपाल-दतिया फ्लाइट

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
bhopal datiya flight ((9)
bhopal datiya flight (

भोपाल और दतिया के बीच फ्लाइट सेवा में एक अहम बदलाव किया गया है। पहले यह सेवा सप्ताह में केवल 4 दिन ही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 6 दिन कर दिया गया है। फ्लाइ बिग एयरलाइन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी मांग को देखते हुए इस बदलाव का फैसला लिया है।

MP News : भोपाल और दतिया के बीच फ्लाइट सेवा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पहले जहां यह सेवा सप्ताह में केवल 4 दिन उपलब्ध थी, अब इसे बढ़ाकर 6 दिन कर दिया गया है। फ्लाइ बिग एयरलाइन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। नई व्यवस्था के तहत, अब यह फ्लाइट सेवा सोमवार से शनिवार तक चलेगी, केवल रविवार को यह बंद रहेगी। यह बदलाव खास तौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद साबित होगा जो पीतांबरा पीठ दर्शन के लिए दतिया आते हैं।

क्यों किया गया विस्तार

फ्लाइ बिग एयरलाइन के अनुसार, इस सेवा को बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य दतिया पीतांबरा पीठ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाना है। अब देशभर से भोपाल पहुंचकर लोग फ्लाइट के जरिए सीधे दतिया के पीतांबरा माई के दर्शन के लिए जा सकेंगे। इसके अलावा, दतिया और खजुराहो जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोडऩे वाला यह रूट और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

खबर यह भी: अमहदाबाद विमान हादसे का असर: AIR INDIA की इंदौर–दिल्ली फ्लाइट 15 जुलाई तक रद्द

किराया और कनेक्टिविटी

नई फ्लाइट सेवा में यात्रियों को न्यूनतम किराए के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा। फ्लाइट का न्यूनतम किराया 1199 रुपये + जीएसटी खा गया है। यह किराया बहुत ही किफायती है, जिससे ’यादा लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

फ्लाइट न केवल दतिया, बल्कि खजुराहो को भी कनेक्ट करती है। इससे इन दोनों प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के बीच यात्रा करना आसान हो जाएगा। झांसी, ओरछा, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे शहरों के यात्रियों को भी इस सेवा से विशेष फायदा मिलेगा क्योंकि ये शहर दतिया से केवल 100 किमी की दूरी पर स्थित हैं और सडक़ मार्ग से सीधे जुड़े हुए हैं।

खबर यह भी: इंदौर में INDIGO की भुवनेश्वर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, रनवे से वापस लौटी, डेढ़ घंटे फ्लाइट में बैठे रहे यात्री

एयरपोर्ट से जुड़ी जानकारी

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि नई फ्लाइट व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। फ्लाइ बिग एयरलाइन के एयरपोर्ट मैनेजर राजेश कुमार ने कहा कि यह सेवा केवल रविवार को बंद रहेगी।

खबर यह भी: एअर इंडिया का लाइसेंस हो सकता है निरस्त! DGCA फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ियों पर ले सकता है सख्त एक्शन

दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन

यह फ्लाइट सेवा दतिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद शुरू की गई थी। इसके बाद से यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी गई है, और एयरलाइन ने इसे देखते हुए सेवा को बढ़ाने का निर्णय लिया।

खबर यह भी: दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक, 40 मिनट तक फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 35 से ज्यादा यात्री

कनेक्टिविटी और पर्यटन में सुधार

यह फ्लाइट सेवा अब सिर्फ दतिया और भोपाल के बीच यात्रा को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि यह पूरे इलाके के लिए एक बड़ा पर्यटन अवसर भी साबित होगी। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन से जुड़ी अन्य गतिविधियाँ भी तेज़ी से बढ़ेंगी।

Tags:
  • भोपाल
  • दतिया
  • पीतांबरा पीठ
  • किराया
  • एयरपोर्ट
  • फ्लाइट
  • दतिया पीतांबरा पीठ
  • एयरलाइन
  • उद्घाटन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर