भोपाल ड्रग्स केस में गिरफ्तार हरीश आंजना, डिप्टी सीएम देवड़ा का दिखाता है रसूख, बीजेपी युवा मोर्चा से भी जुड़ा
Sanjay Gupta | Oct 07, 2024, 11:36 IST
भोपाल ड्रग्स केस
भोपाल में 1814 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस ( bhopal drugs case ) में गिरफ्तार हरीश आंजना का डिप्टी सीएम देवड़ा से करीबी रिश्ता है। अब यह नजदीकियां राजनीतिक उबाल ला सकती हैं...
भोपाल में मिली 1814 करोड़ रुपए की ड्रग्स (एमडी- मेफेड्रोन) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना में गिरफ्तार मंदसौर के हरीश आंजना जमकर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के नाम का उपयोग करता है। उसका सोशल मीडिया अकाउंट उनके साथ फोटो और वीडियो से भरा पड़ा है। द सूत्र में सबसे पहले पढ़िए इस राजनीतिक कनेक्शन के बारे में..
डिप्टी सीएम देवड़ा और आंजना (उम्र 32) साल के बीच के संबंध सोशल मीडिया पर डले फोटो, वीडियो से पता चलता है कि दोनों बहुत करीबी हैं। कई फोटो में देवड़ा, आंजना के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। वहीं एक वीडियो में डिप्टी सीएम बैठक ले रहे हैं और आंजना उनके बगल में बैठा हुआ है। इसी तरह उन्हें बुके देते हुए और भी कई तरह के फोटो डाले हुए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...Thesootr Special Story : सीएम मोहन यादव आज दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे, बैठक में उठ सकता है ड्रग्स फैक्टरी का मुद्दा
यही नहीं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के लिए भी आंजना ने कई बार फोटो, पोस्टर लगाए हैं। वह खुद को बीजेपी के युवा मोर्चा का कार्यकर्ता बताता है। उनके जन्मदिन पर पोस्टर लगाए, जिसमें बधाई देते हुए हरीश (हरीसिंह) आंजना नीचे लिखा हुआ है और इसमें उसका पद बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता है। बताया जाता है कि नाहरगढ़ में बीजेपी में युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है।
![एसआई फतेह सिंह आंजना के साथ फोटो,]()
एसआई फतेह सिंह की आंजना के साथ फोटो
आंजना का यह पहला केस नहीं है। साल 2022 में वह डोडा चूरा केस में पकड़ा जा चुका है। वह लंबे समय से ड्रग्स के धंधे में लिप्त है, लेकिन बीजेपी और बड़े नेताओं का रसूख दिखाते हुए यह हर बार बच जाता था।
![n]()
![jm]()
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में 1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद, NCB और ATS गुजरात की टीम ने दो को किया गिरफ्तार
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने कहा कि अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का माफिया डॉन हरीश आंजना मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का ख़ास वरदहस्त प्राप्त ड्रग माफिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम देवड़ा पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा मांगा है और कहा कि क्या इस तरह पीएम और सीएम मप्र को नशामुक्त करेंगे। इस रैकेट पर कार्रवाई से बीजेपी का पर्दाफाश हो गया है, कौन ड्रग माफियाओं को पनाह दे रहा है। जांच की निष्पक्षता के लिए जरूरी है कि डिप्टी सीएम का इस्तीफा लिया जाए।
![fv]()
दोनों के करीबी संबंध बताते हैं फोटो
बड़ा खुलासा…भोपाल में 1814 करोड़ की एमडी ड्रग फ़ैक्ट्री का संचालक उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का वरदहस्त प्राप्त भाजपाई ड्रग माफिया हरीश आंजना।
डिप्टी सीएम इस्तीफ़ा दें।
पीएम और सीएम कार्यवाही करें।@PMOIndia @RahulGandhi @priyankagandhi @CMMadhyaPradesh @jitupatwari pic.twitter.com/pf2gbGLhH1
— Rakesh Singh Yadav (@_RakeshYadavINC) October 7, 2024
खुद को युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी लिखा
एसआई फतेह सिंह आंजना के साथ फोटो,
एसआई फतेह सिंह की आंजना के साथ फोटो
पहले भी पकड़ा जा चुका है आंजना
n
jm
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में 1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद, NCB और ATS गुजरात की टीम ने दो को किया गिरफ्तार
कांग्रेस ने लगाए जमकर आरोप
fv
हरीश आंजना को पुलिस ने गिरफ्तार किया
कांग्रेस ने किया हमला
भोपाल में चलाई जा रही ड्रग्स की फैक्टरी पर 1800 करोड़ रुपए की ड्रग्स दबिश का आरोपी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के करीबी होने के कई प्रमाण सामने आए है!
क्या प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी, इस मामले में उपमुख्यमंत्री देवड़ा जी का इस्तीफा लेंगे ?
: श्री जीतू पटवारी जी,… pic.twitter.com/CW0w3Ak7Y9
— MP Congress (@INCMP) October 7, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta