महिला सब इंस्पेक्टर से नाम बदलकर शादी करने वाला अमन निकला अहमद, ऐसे खुला राज

Sourabh Bhatnagar | May 03, 2025, 10:23 IST
Share
bhopal-love-jihad-female-police-officer-ahmed
bhopal-love-jihad-female-police-officer-ahmed

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हाल ही में एक रेपकांड का मामला सामने आया, जिसके बाद लव जिहाद को लेकर जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है...

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद के मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार एक मुस्लिम युवक ने महिला पुलिस अधिकारी से अपनी असली पहचान छुपाकर शादी की। आरोपी ने खुद को हिंदू नाम ‘अमन’ बताकर महिला से शादी की, जबकि उसका असली नाम इश्तिहाक अहमद था। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे हड़कंप मच गया है। लोग कह रहे हैं कि अब लव जिहाद में पुलिस भी फंस रही है। वहीं मामले में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (Religious Freedom Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने महिला को धोखा देकर की शादी

महिला सब इंस्पेक्टर रायसेन जिले में पदस्थ है। मामले में एसपी पंकज पांडे ने बताया है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर महिला से मुलाकात की और विश्वास का माहौल बनाने के बाद उससे शादी कर ली। शुरूआत में आरोपी ने खुद को 'अमन' नाम से पेश किया और भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में एक कैफे चलाने का दावा किया। महिला उस समय एक आरक्षक थी और सब इंस्पेक्टर बनने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आरोपी ने मदद करने का वादा किया और धीरे-धीरे प्यार के जाल में उसे फंसा लिया।
खबर यह भी...हिंदू छात्राओं से रेप और लव जिहाद का मास्टरमाइंड फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, SI की छीनी पिस्टल

शादी के बाद सच का खुलासा

यह धोखाधड़ी का खेल तब उजागर हुआ जब महिला को पति के नाम से एक पत्र मिला, जिसमें साफ-साफ लिखा था कि उसका पति का नाम 'अमन' नहीं बल्कि 'इस्तिहाक अहमद' है। इसके बाद महिला को इस झूठ का पता चला और उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस समय तक महिला ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास कर ली थी और अपने नए जीवन में बच्चे के साथ खुश रहने की कोशिश कर रही थी। लेकिन जब आरोपी ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू किया, तो महिला ने अलग रहने का फैसला लिया।

खबर यह भी...भोपाल लव जिहाद केस पर गरमाई सियासत: सांसद आलोक शर्मा और विधायक आरिफ मसूद आमने सामने

मामला दर्ज और आरोपी की गिरफ्तारी

फरवरी 2025 में आरोपी ने महिला के घर जाकर उसे फिर से मारपीट किया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और घरेलू हिंसा का मामला शुरू किया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबर यह भी...भोपाल लव जिहाद केस के आरोपियों का कबूलनामा- हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर उनका जीवन बर्बाद करना था

एसपी पंकज पांडे ने क्या कहा

रायसेन जिले के एसपी पंकज पांडे ने इस मामले की पुष्टि की और बताया कि महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत के बाद मामला गंभीर रूप ले चुका था। पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की जांच की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ove-Jihad | bhopal love jihad case | MP Police | MP News | Bhopal rape case | Bhopal News | एमपी लेटेस्ट न्यूज | Madhya pradesh latest newsLove-Jihad

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • लव जिहाद
  • Madhya pradesh latest news
  • एमपी लेटेस्ट न्यूज
  • महिला पुलिस
  • Bhopal rape case
  • bhopal love jihad case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच