भोपाल नगर निगम में कर्मचारियों के खातों में बरस पड़ी डबल सैलरी
Ravi Awasthi | Published:
bhopal municipal corporation
भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों के खातों में दो बार वेतन जमा हुआ है। कर्मचारियों में खुशी का माहौल था। बाद में पता चला कि इसमें बैंक की गलती थी।
BHOPAL. नगरीय निकायों के कर्मचारियों के लिए समय पर वेतन मिलना ही किसी त्योहार से कम नहीं होता। ऊपर से वही तनख्वाह 24 घंटे के भीतर दो बार आ जाए तो समझिए खुशी का ग्राफ आसमान छूना तय है। कुछ ऐसा ही अनोखा वाकया बुधवार को भोपाल नगर निगम में देखने को मिला। हजारों अधिकारी-कर्मचारियों के बैंक खातों में नए साल के पहले ही महीने में डबल वेतन जमा हो गया।
मंगलवार शाम मोबाइल पर वेतन क्रेडिट होने का संदेश मिला। निगम अमले ने राहत की सांस ली। बुधवार सुबह फिर वही संदेश आया। पहले तो कई कर्मचारियों को लगा कि कहीं यह बैंक की ओर से भेजा गया रिपीट मैसेज तो नहीं। लेकिन खाते में बढ़ा हुआ बैलेंस देखकर सबकी आंखें चमक उठीं। किसी ने इसे नए साल का बोनस समझा, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा 2026 की शुरुआत तो धमाकेदार हो गई!
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
दोहरी सैलरी बंटने की खबर जैसे ही फैली, निगम मुख्यालय में बल्ले-बल्ले का माहौल पलभर में हड़कंप में बदल गया। देर शाम आयुक्त संस्कृति जैन ने स्थापना और वित्त शाखा के जिम्मेदार अफसरों को तलब किया। पूछताछ में पता चला कि तकनीकी चूक के कारण वेतन भुगतान की फाइल दो बार प्रोसेस हो गई। इससे पूरी रकम सीधे कर्मचारियों के खातों में चली गई।
अधिकारियों ने आनन-फानन तय किया कि अतिरिक्त राशि वापस मंगाई जाए। समस्या यह आई कि बल्क मैसेज भेजने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। नतीजा विभाग प्रमुखों को अपने-अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कर्मचारियों को अलग-अलग नंबरों से वेतन लौटाने के मैसेज मिलने लगे।
इंदौर भागीरथपुरा कांड: मौतों पर बोले सीएम, सरकार हर परिवार के साथ
आधी-अधूरी सूचना के कारण रकम वापसी का यह अभियान भी उलझ गया। कुछ जागरूक कर्मचारियों ने शाम तक अतिरिक्त वेतन निगम के खाते में जमा करा दिया। लेकिन कई ऐसे रहे जिन्होंने वेतन निकालकर उसे घरेलू जरूरतों में खर्च कर दिया। कई मैसेज से पूरी तरह अंजान रहे। अब वित्त शाखा के लिए यह पता लगाना किसी चुनौती से कम नहीं कि आखिर कितनी रकम वापस आई और कितनी अभी भी गायब खुशी बनकर खातों में पड़ी है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दो साल में शुरू ही नहीं हुए डिग्री, डिप्लोमा कोर्स
कर्मचारियों के खाते में पहुंची डबल सैलरी: वैसे तो भोपाल नगर निगम राजस्व वसूली में फिसड्डी और फिजूलखर्ची के लिए बदनाम रहा है। विकास कार्यों और ठेकेदारों के भुगतान अक्सर पैसों की कमी से अटके रहते हैं। ऐसे में नए साल में डबल वेतन बांटना पूरे शहर में कौतूहल का कारण बन गया। अपनी खामी पर पर्दा डालने निगम अधिकारी अब इसके लिए बैंक की प्रोसेसिंग प्रणाली को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
मध्यप्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 64 अफसरों के तबादले
इस संबंध में निगम आयुक्त आईएएस संस्कृति जैन ने कहा कि बैंक की गलती से 1055 कर्मचारियों को वेतन का डबल भुगतान हो गया था। उन्होंने कहा कि हमने संबंधित कर्मचारियों की सूची एक ही बार बैंक को भेजी है। वहीं अपर आयुक्त वित्त गुणवंत सेवतकर ने कहा कि यह रकम करीब दो-तीन करोड़ है। बैंक को इस बारे में सूचित किए जाने पर समूची राशि वापस निगम के खाते में भी आ गई। अब कोई इश्यू नहीं है। फिलहाल कर्मचारियों की झूमती मुस्कान जरूर फीकी पड़ गई है। लेकिन यह किस्सा नगर निगम अधिकारी,कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
नए साल का बोनस समझ मनाई खुशी
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गल्ती पकड़ में आते ही आया प्रशासनिक भूचाल
अब शुरू हुआ वापसी अभियान
इंदौर भागीरथपुरा कांड: मौतों पर बोले सीएम, सरकार हर परिवार के साथ
किसी ने लौटाया, किसी ने खर्च कर डाला
राष्ट्रीय शिक्षा नीति: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दो साल में शुरू ही नहीं हुए डिग्री, डिप्लोमा कोर्स
तंगहाली वाले निगम में चर्चा का विषय बनी उदारता
मध्यप्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 64 अफसरों के तबादले
बैंक की गलती से बंटा दोहरा वेतन,वापस मिला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari