भोपाल नगर निगम में बिना काम करोड़ों का भुगतान, BMC अपर आयुक्त पर एफआईआर दर्ज
Amresh Kushwaha | Published:
bhopal municipal corporation scam fir
भोपाल नगर निगम में बिना काम किए करोड़ों रुपए के फर्जी भुगतान का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त पुलिस ने अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ FIR दर्ज कर निगम के दस्तावेजों को जब्त कर लिया है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश की राजधानी के नगर निगम (BMC) में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार, 13 मार्च को निगम पर दस्तक दी और करोड़ों रुपए के फर्जी भुगतान के मामले में बड़ी कार्रवाई की।
इस पूरे खेल के केंद्र में निगम के अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर का नाम आया है, जिनके खिलाफ अब कानूनी शिकंजा कस गया है।
लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के मुताबिक, आरोप है कि SAP सॉफ्टवेयर की मदद ली गई ताकि सिस्टम में ऐसे ई-बिल तैयार किए जा सकें जिनका हकीकत में कोई वजूद ही नहीं था। बिना किसी वास्तविक काम के, केवल कागजों और डिजिटल एंट्री के जरिए करोड़ों रुपए अपने परिचितों और रिश्तेदारों की फर्मों के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे लोकायुक्त की टीम ने एक साथ नगर निगम के तीन प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें लिंक रोड-2 स्थित मुख्य कार्यालय, कंप्यूटर शाखा, डाटा सेंटर और फतेहगढ़ स्थित पुराना कार्यालय शामिल है।
टीम ने पिछले 10 साल के दस्तावेज और सर्वर का पूरा डाटा जब्त कर लिया है। जांच का दायरा इतना बड़ा है कि इसमें कई और बड़े अधिकारियों और फर्मों के चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद है।
जांच में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जलकार्य, सामान्य प्रशासन और केंद्रीय वर्कशॉप जैसे विभागों के नाम पर वाहनों की मरम्मत और पेंटिंग के फर्जी बिल बनाए गए। मजेदार (या कहें दुखद) बात यह है कि जिन विभागों के नाम पर ये बिल फटे, उनके अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं थी। सिस्टम में ई-बिल जेनरेट हुए और पैसा सीधे ठेकेदारों की जेब में चला गया, जबकि जमीन पर एक ईंट भी नहीं रखी गई थी।
नगर निगम में चल रहे इस फर्जीवाड़े की शिकायत नवंबर 2025 में लोकायुक्त को मिली थी। महीनों चली गोपनीय जांच और सबूतों को जुटाने के बाद, जब तथ्य सही पाए गए तो 9 मार्च 2026 को अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई। कोर्ट से सर्च वारंट मिलते ही शुक्रवार को एक्शन लिया गया।
कार्रवाई के बीच अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि लेखा शाखा (Accounts Branch) सीधे बिल पास नहीं करती। उन्होंने तर्क दिया कि बिल संबंधित विभागों से वेरिफिकेशन के बाद आते हैं। फंड की उपलब्धता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त से चर्चा के बाद ही अंतिम भुगतान किया जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...
भोपाल नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिलों से भुगतान मामले में जांच
MP News: भोपाल में EOW की कार्रवाई : स्कूल की जमीन हड़पने वाले जिशान अली सहित कई पर FIR
भोपाल न्यूज | सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के कारोबारी राजेश शर्मा को दी क्लीन चिट, EOW की FIR रद्द
देश में इंदौर, भोपाल सहित 46 शहरों के 62 रेस्टोरेंट में IT सर्वे में मिली 408 करोड़ की टैक्स चोरी
इस पूरे खेल के केंद्र में निगम के अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर का नाम आया है, जिनके खिलाफ अब कानूनी शिकंजा कस गया है।
सॉफ्टवेयर बना भ्रष्टाचार का हथियार
10 साल का काला चिट्ठा हुआ जब्त
टीम ने पिछले 10 साल के दस्तावेज और सर्वर का पूरा डाटा जब्त कर लिया है। जांच का दायरा इतना बड़ा है कि इसमें कई और बड़े अधिकारियों और फर्मों के चेहरे बेनकाब होने की उम्मीद है।
ऐसे हुआ करोड़ों का हेर फेर
नवंबर 2025 से शुरू हुई जांच, मार्च में दर्ज हुई FIR
कमिश्नर की सहमति से हुआ भुगतान- अपर आयुक्त
ये खबर भी पढ़िए...
भोपाल नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिलों से भुगतान मामले में जांच
MP News: भोपाल में EOW की कार्रवाई : स्कूल की जमीन हड़पने वाले जिशान अली सहित कई पर FIR
भोपाल न्यूज | सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के कारोबारी राजेश शर्मा को दी क्लीन चिट, EOW की FIR रद्द
देश में इंदौर, भोपाल सहित 46 शहरों के 62 रेस्टोरेंट में IT सर्वे में मिली 408 करोड़ की टैक्स चोरी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari