रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर के घर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की संपत्ति मिली
Sourabh Bhatnagar | Oct 16, 2024, 13:41 IST
रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी
तकनीकी शिक्षा विभाग से रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के बंगले पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। जांच में करोड़ों रुपए की संपत्ति, महंगी गाड़ियां और ज्वेलरी मिली है।
राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन स्थित शिक्षा सचिवालय के तकनीकी शिक्षा विभाग में पदस्थ रहे जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के बंगले पर लोकायुक्त ने छापा मारकर करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। लोकायुक्त टीम को इस छापेमारी में अवैध गतिविधियों के सबूत भी मिले हैं।
रमेश हिंगोरानी भोपाल के बैरागढ़ में रहते हैं। लोकायुक्त की टीम ने छापे के दौरान गांधीनगर स्थित लक्ष्मी देवी विकयोमल सर्राफ हायर सेकंडरी स्कूल और किरण प्रेरणा स्कूल का दौरा भी किया। इन संस्थानों के संबंध में हिंगोरानी परिवार के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की जानकारी मिली है।
ये भी पढ़ें...लोकायुक्त की गिरफ्त में रिश्वतखोर क्लर्क, जानें क्यों मांगी थी घूस
रमेश हिंगोरानी के परिवार द्वारा रियल एस्टेट में किए गए निवेश की जांच में खुलासा हुआ कि हिंगोरानी के पास कई महंगी कारें हैं। जिसमें एक क्रेटा और स्कॉर्पियो सहित कुल चार वाहन और पांच महंगे दोपहिया वाहन शामिल हैं। इसके अलावा, भारी मात्रा में डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी भी बरामद की गई है।
रमेश हिंगोरानी और उसके बेटों योगेश तथा निलेश पर आरोप है कि उन्होंने गांधीनगर क्षेत्र में करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने का प्रयास किया। हिंगोरानी द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए शादी गार्डन को दो वर्ष पूर्व लोकायुक्त के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया था।
ये भी पढ़ें...इंदौर में पंचायत सचिव से ही मांगी पंचायत समन्वयक अधिकारी ने दो हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा
रमेश हिंगोरानी और उसके बेटों ने लक्ष्मी देवी विकयोमल सराफा एजुकेशन सोसाइटी के तीन स्कूलों पर भी अपना एकाधिकार बना रखा है। बता दें कि सरकारी कर्मचारी को लाभ के पद पर रहने का अधिकार नहीं है, इसके बावजूद रमेश ने अपने दोनों बेटों को बिना योग्यताओं के समिति के स्कूलों का संचालक बना दिया है। इस तरह, उन्हें भारी मात्रा में वेतन भी दिया जा रहा है।
रमेश हिंगोरानी भोपाल के बैरागढ़ में रहते हैं। लोकायुक्त की टीम ने छापे के दौरान गांधीनगर स्थित लक्ष्मी देवी विकयोमल सर्राफ हायर सेकंडरी स्कूल और किरण प्रेरणा स्कूल का दौरा भी किया। इन संस्थानों के संबंध में हिंगोरानी परिवार के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की जानकारी मिली है।
ये भी पढ़ें...लोकायुक्त की गिरफ्त में रिश्वतखोर क्लर्क, जानें क्यों मांगी थी घूस
करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
सरकारी जमीन पर भी किया है कब्जा
ये भी पढ़ें...इंदौर में पंचायत सचिव से ही मांगी पंचायत समन्वयक अधिकारी ने दो हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा
शैक्षणिक संस्थानों में है एकाधिकार
FAQ
- रमेश हिंगोरानी कौन हैं?
रमेश हिंगोरानी भोपाल स्थित शिक्षा सचिवालय में जूनियर ऑडिटर के पद पर कार्यरत थे। वे भोपाल के बैरागढ़ लक्ष्मण नगर में रहते हैं। - लोकायुक्त ने रमेश हिंगोरानी के घर पर छापा क्यों मारा?
लोकायुक्त ने रमेश हिंगोरानी के बंगले पर छापा इसलिए मारा क्योंकि उन पर भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। - छापे के दौरान क्या-क्या बरामद किया गया?
छापे के दौरान लोकायुक्त को रमेश हिंगोरानी के पास करोड़ों की संपत्ति, महंगी कारें (जैसे क्रेटा और स्कॉर्पियो), तथा भारी मात्रा में डायमंड और गोल्ड की ज्वेलरी मिली।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA