MP में 95% निजी स्कूलों में टीचर्स बगैर पुलिस वेरिफिकेशन के, अब शिक्षा विभाग करेगा चैकिंग
Vikram Jain | Apr 15, 2025, 20:37 IST
सांकेतिक फोटो
राजधानी भोपाल में शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है, लेकिन अधिकांश निजी स्कूलों ने अपने 4 हजार से अधिक शिक्षकों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को नहीं दी है। अब, शिक्षा विभाग ने आकस्मिक निरीक्षण करने का फैसला लिया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया है। बावजूद इसके, अधिकांश स्कूलों ने अपने 4 हजार से ज्यादा शिक्षकों की रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को नहीं दी है। अब, शिक्षा विभाग ने आकस्मिक निरीक्षण का निर्णय लिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी शिक्षक सही तरीके से वेरिफाइड हैं।
दरअसल, भोपाल में हाल के दिनों में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों, विशेष रूप से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों को देखते हुए, शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में टीचर्स का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया था। एक साल से ज्यादा समय गुजरने के बावजूद, करीब 95 प्रतिशत निजी स्कूलों ने अपने शिक्षकों के पुलिस वेरिफिकेशन की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को नहीं दी है।
भोपाल में करीब 1200 निजी स्कूल हैं, जिनमें 4 से 5 हजार शिक्षक कार्यरत हैं। हालांकि, स्कूलों ने लगभग 4 हजार शिक्षकों की पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को नहीं भेजी है, जिससे विभाग को इन शिक्षकों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षकों के बारे में शिक्षा विभाग पूरी तरह से अनजान है।
![thesootr]()
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में कर्मचारी की गुंडागर्दी, विदेश मंत्रालय के अधिकारी को जड़ा थप्पड़, जानें मामला
हालांकि, शिक्षा विभाग ने एक साल पहले ही आदेश जारी किया था कि तीन दिन के भीतर सभी शिक्षकों के पुलिस वेरिफिकेशन की रिपोर्ट प्राप्त की जाए, लेकिन सत्र समाप्त हो गया और अब तक रिपोर्ट नहीं आई। इससे यह सवाल उठता है कि क्या निजी स्कूल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं या फिर विभाग की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे हैं?
ये खबर भी पढ़ें...
मोहन कैबिनेट का फैसलाः अन्नदाता मिशन को दी स्वीकृति, लाड़ली बहना योजना पर हुआ यह निर्णय
भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र अहिरवार ने बताया कि पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को गंभीरता से लिया जाएगा। अगर कहीं वेरिफिकेशन की रिपोर्ट नहीं मिली, तो शिक्षा विभाग आकस्मिक निरीक्षण करेगा और दोषी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बर्दाश्त करेगा और स्कूलों को उनकी जिम्मेदारी निभाने के लिए मजबूर करेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्कूल ने शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया, तो उन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, शिक्षा विभाग सभी स्कूलों से वेरिफिकेशन रिपोर्ट की मांग करेगा और सुनिश्चित करेगा कि सभी शिक्षक जांच प्रक्रिया से गुजरें।
ये खबर भी पढ़ें...
सील बंद लिफाफे में MPPSC ने पेश की कट ऑफ लिस्ट, हाईकोर्ट ने किया सार्वजनिक
✅ भोपाल में बच्चों के सुरक्षा को देखते हुए निजी स्कूलों में शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया।
✅ 95% निजी स्कूलों ने अभी तक अपने शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट शिक्षा विभाग को नहीं दी है।
✅ शिक्षा विभाग ने आकस्मिक निरीक्षण करने का निर्णय लिया है ताकि वेरिफिकेशन की स्थिति जांची जा सके।
✅ अगर किसी स्कूल ने वेरिफिकेशन नहीं करवाया तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
✅ शिक्षा विभाग ने स्कूलों को चेतावनी दी है कि वे रिपोर्ट जमा करें, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
चौरागढ़ महादेव मंदिर की घंटों की चढ़ाई अब मिनटों में, पचमढ़ी में 400 करोड़ से बनेगा रोप-वे
भोपाल न्यूज | Bhopal News | एमपी न्यूज
शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
स्कूलों ने नहीं भेजी विभाग को रिपोर्ट
thesootr
ये खबर भी पढ़ें...
उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में कर्मचारी की गुंडागर्दी, विदेश मंत्रालय के अधिकारी को जड़ा थप्पड़, जानें मामला
सत्र खत्म, नहीं आई रिपोर्ट
ये खबर भी पढ़ें...
मोहन कैबिनेट का फैसलाः अन्नदाता मिशन को दी स्वीकृति, लाड़ली बहना योजना पर हुआ यह निर्णय
अब विभाग करेगा आकस्मिक निरीक्षण
शिक्षा विभाग ने लिया सख्त एक्शन
ये खबर भी पढ़ें...
सील बंद लिफाफे में MPPSC ने पेश की कट ऑफ लिस्ट, हाईकोर्ट ने किया सार्वजनिक
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ 95% निजी स्कूलों ने अभी तक अपने शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट शिक्षा विभाग को नहीं दी है।
✅ शिक्षा विभाग ने आकस्मिक निरीक्षण करने का निर्णय लिया है ताकि वेरिफिकेशन की स्थिति जांची जा सके।
✅ अगर किसी स्कूल ने वेरिफिकेशन नहीं करवाया तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
✅ शिक्षा विभाग ने स्कूलों को चेतावनी दी है कि वे रिपोर्ट जमा करें, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
चौरागढ़ महादेव मंदिर की घंटों की चढ़ाई अब मिनटों में, पचमढ़ी में 400 करोड़ से बनेगा रोप-वे
भोपाल न्यूज | Bhopal News | एमपी न्यूज
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari