भोपाल के 90 डिग्री वाले आरओबी की जांच के लिए समिति गठित, रिपोर्ट के बाद होगा फैसला

Amresh Kushwaha | Jun 20, 2025, 10:25 IST
Share
railway-overbridge-robd-design
railway-overbridge-robd-design

भोपाल में बने रेलवे ओवरब्रिज में 90 डिग्री के अजीबोगरीब मोड़ को लेकर विवाद जारी है। अब लोक निर्माण विभाग ने सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए समिति गठित की है।

भोपाल में ऐशबाग स्टेडियम के पास बने रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बता दें यह विवाद ब्रिज के 90 डिग्री के अजीबोगरीब मोड़ को लेकर है। पुल के डिजाइन और निर्माण को लेकर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है। जो इस पुल के सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में किस-किसने बनाया 90 डिग्री वाला मुजस्समा, ऐशबाग ब्रिज के लिए ये हैं जिम्मेदार

दो चीफ इंजीनियर्स की समिति गठित

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है। राकेश सिंह ने बताया कि दो चीफ इंजीनियर्स की एक समिति गठित की गई है। जो इस पुल के डिजाइन पर पुनः विचार करेगी और सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। यह समिति रेलवे और अन्य संबंधित विभागों से भी चर्चा करेगी और जल्द ही पुल के सुधार के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। मंत्री ने कहा, हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि यह पुल सुरक्षित और दुर्घटना रहित हो।

ब्रिज के अजीबोगरीब मोड़ पर विवाद

भोपाल में इस ओवरब्रिज के निर्माण पर 18 करोड़ रुपए की लागत आई है। पुल की लंबाई 648 मीटर और चौड़ाई 8.5 मीटर है। लेकिन इसमें एक 90 डिग्री का मोड़ है, जो सड़क परिवहन के लिहाज से खतरनाक हो सकता है। इस मोड़ को लेकर नागरिकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। यह मोड़ वाहनों की गति और सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है। कई सोशल मीडिया यूजर ने इस मोड़ को अजीब बताया है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल के 90 डिग्री वाले ओवरब्रिज में होगा बदलाव, री-डिजाइन से ब्रिज को मिलेगा नया रूप

जमीन के अभाव में बना 90 डिग्री मोड़

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की एक टीम ने इस पुल का परीक्षण किया। टीम ने पाया कि इसका अजीबोगरीब मोड़ जमीन की अभाव के कारण बना है। पुल का निर्माण रेलवे की जमीन पर किया गया है। मेट्रो स्टेशन के कारण इस क्षेत्र में भूमि की कमी थी। अधिकारियों का कहना है कि जमीन कम होने के कारण इस मोड़ को बनाना पड़ा।

ओवरब्रिज को लेकर सरकार का दावा

पुल का निर्माण इस उद्देश्य से किया गया था कि ऐशबाग क्षेत्र के लोग अब रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा इंतजार नहीं करेंगे। उन्हें अब लंबा चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा। सरकार का दावा था कि इस ओवरब्रिज के बनने से प्रतिदिन लगभग तीन लाख लोगों को राहत मिलेगी और यातायात में सुधार होगा। पुल से महामाई बाग और पुष्पा नगर जैसे इलाकों के लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...90 डिग्री वाला ब्रिज ही नहीं, भोपाल में और भी हैं ऐसे मुजस्समे, आप भी हैरान रह जाएंगे!

रेलवे से की अतिरिक्त भूमि की मांग

पुल के डिजाइन पर विवाद उठने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अपनी स्थिति स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि इस ओवरब्रिज को रेलवे की भूमि पर बनाया गया है। मेट्रो स्टेशन के कारण यहां भूमि की उपलब्धता सीमित थी। सूत्रों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग ने इस पुल की खामी को सुधारने के लिए रेलवे से कुछ अतिरिक्त भूमि की मांग की है। रेलवे के प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर लोक निर्माण विभाग औपचारिक रूप से इस बारे में प्रस्ताव भेजता है तो इस पर विचार किया जाएगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्यप्रदेश रेलवे विभाग | railway department | Madhya Pradesh Railway Department | MP News | ऐशबाग ओवरब्रिज | Public Works Department | पुल डिजाइन विवाद

Tags:
  • MP News
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • Madhya Pradesh Railway Department
  • मध्यप्रदेश रेलवे विभाग
  • Bridge
  • लोक निर्माण विभाग
  • सार्वजनिक निर्माण विभाग
  • ऐशबाग
  • railway department
  • ऐशबाग ओवरब्रिज
  • रेलवे ओवरब्रिज
  • पुल डिजाइन विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती