BJP की कोर कमेटी की बैठक; सीएम मोहन यादव, शिवप्रकाश, हेमंत खंडेलवाल कल इंदौर में

Sanjay Gupta | Published:
Share
bjp core committee
Photograph: (thesootr)

बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक इंदौर में हुई। इसमें मंगलवार को हो रहे कार्यक्रम को लेकर भी बात हुई। जिसमें सीएम के साथ बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इंदौर आ रहे हैं।

News In Short

  • बीजेपी की कोर कमेटी बैठक इंदौर में आयोजित हुई।
  • कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण सत्र पर चर्चा की गई।
  • सात विषयों पर प्रशिक्षण सत्र में वक्ता तैयार होंगे।
  • कोर कमेटी बैठक अब हर माह होगी।

News In Detail

बीजेपी इंदौर दफ्तर में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें दोनों मंत्री, विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। मंगलवार को इंदौर में कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण शाला हो रही है।

BJP कोर कमेटी की बैठक

लंबे समय बाद बीजेपी दफ्तर में कोर कमेटी बैठक का आयोजन हुआ। इसमें नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट के साथ ही बीजेपी प्रदेश कमेटी में उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, महामंत्री गौरव रणदिवे, संभागीय संगठन मंत्री रणवीर सिंह रावत उपस्थित थे। साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सीएम, प्रदेशाध्यक्ष, शिवप्रकाश इंदौर में

बैठक में मुख्य फोकस संगठन के कामों पर रहा। इसमें सीएम मोहन यादव के मंगलवार को हो रहे कार्यक्रम को लेकर भी बात हुई। सीएम के साथ ही राष्ट्रीय मध्‍य प्रदेश, प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी हेमंत खंडेलवाल मंगलवार को इंदौर आ रहे हैं। एक स्कूल में बीजेपी के कार्यकर्ताओें का प्रशिक्षण सत्र का आय़ोजन है।

सात विषयों पर तैयार होंगे बीजेपी के वक्ता

प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह सभी शिरकत करेंगे। इसमें वक्ताओं को आगे प्रशिक्षित किया जाना है। जो आगे जाकर अन्य को प्रशिक्षित करेंगे। यह सात विषयों पर वक्ता तैयार करेंगे। जिसमें केंद्र व राज्य की उपलब्धियों पर बात करना, संगठन कैसे काम करता है, बीजेपी के अनुषंगी संगठन कैसे काम करते हैं आदि विषय है। इन प्रशिक्षण में वक्ता तैयार होंगे जो संगठन में निचले स्तर पर भी वक्ता तैयार करेंगे।

हर माह होगी कोर कमेटी की बैठक

वहीं कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया कि अब हर माह के पहले सप्ताह में कोर कमेटी की बैठक की जाएगी। इसमें संगठन के कामों पर बात होगी व इसी तरह संगठन से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

रंगों से नहाई इंदौर की सड़कें, राजवाड़ा पर उतरी ऐतिहासिक पारंपरिक गेर

इंदौर में Ubud फ्लाय डाइनिंग रेस्टोरेंट की फाइल निगम से कलेक्टोरेट तक ऐसे उड़ी

इंदौर की रंगपंचमी गेर में सोने की चेन चुराने और पॉकेटमारी के लिए फ्लाइट से आई अंतरराज्यीय गैंग

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मामले में इंदौर सबसे आगे, भोपाल-ग्वालियर पिछड़े, रीवा ने किया कमाल



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • BJP
  • शिवप्रकाश
  • कोर कमेटी की बैठक
  • हेमंत खंडेलवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर