आज हो सकती है BJP जिलाध्यक्षों की घोषणा, स्वागत सिर्फ कार्यालय में

Sourabh Bhatnagar | Jan 10, 2025, 08:23 IST
Share
thesootr
thesootr

प्रदेश संगठन महामंत्री ने बताया कि जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, जिलाध्यक्षों की घोषणा गुरुवार शाम को होने वाली थी, लेकिन समय की कमी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

मध्‍य प्रदेश भाजपा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ हुई मंथन के बाद, पार्टी शुक्रवार को जिलाध्यक्षों की सूची की घोषणा करने की योजना बना रही थी। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मौजूदा जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और सांसद-विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की।

नसीहत: स्वागत पार्टी कार्यालय में ही हो

बैठक में यह बताया गया कि जिस भी नए जिलाध्यक्ष को पद मिलेगा, उसे पार्टी कार्यालय में ही स्वागत समारोह आयोजित करना होगा। किसी भी मंत्री या बड़े नेता के घर या दफ्तर में स्वागत नहीं किया जाएगा, क्योंकि ऐसा करने से पार्टी के भीतर पट्‌ठावाद का गलत संदेश जाता है।
BJP जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में बदलाव! नए चेहरों को मिलेगा मौका

चयन की प्रक्रिया पूरी

प्रदेश संगठन महामंत्री ने बताया कि जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। बस, सूची जारी करना बाकी है।

जिलाध्यक्षों की घोषणा में देरी

हालांकि, गुरुवार शाम को जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की योजना थी, लेकिन समय की कमी के कारण इसे टाल दिया गया। जिला प्रभारी अब नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करेंगे।

BJP जिलाध्यक्ष, नगराध्यक्ष में होगा CG मॉडल, रणदिवे नहीं होंगे रिपीट

नए चेहरों को प्राथमिकता

भाजपा अब जिलाध्यक्षों के चयन में पुराने चेहरों को हटाकर नए और युवा नेताओं को मौका देने जा रही है। खासकर ग्वालियर, जबलपुर, सागर और इंदौर जैसे प्रमुख जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं। वहीं नए फॉर्मूले को लागू करने के इस निर्णय के साथ ही प्रदेश के 18 जिलों में मौजूदा जिलाध्यक्षों के रिपीट होने की संभावना पर खतरा मंडरा गया है।
भ्रष्टाचार का पर्याय बनी BJP... सागर IT रेड पर बोले जीतू पटवारी

महिला, आदिवासी और दलित वर्ग के लिए विशेष स्थान

पार्टी का उद्देश्य महिला, आदिवासी और दलित वर्ग को भी पार्टी में नेतृत्व का मौका देना है। भाजपा के इस फैसले के तहत कुल आठ महिला जिलाध्यक्ष बनाई जा सकती हैं, जबकि आदिवासी और दलित वर्ग से पांच-पांच जिलाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

FAQ

  1. 1. भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कब की जाएगी?
    भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति शुक्रवार को घोषित की जा सकती है।
  2. 2. जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले क्या बैठक हुई थी?
    प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जिलाध्यक्षों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की थी।
  3. 3. जिलाध्यक्षों का स्वागत कहाँ किया जाएगा?
    स्वागत केवल पार्टी कार्यालय में ही किया जाएगा, किसी बड़े नेता के घर या दफ्तर में नहीं।
  4. 4. जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया पूरी हुई है क्या?
    हां, चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब केवल सूची जारी करनी बाकी है।
  5. 5. जिलाध्यक्षों की घोषणा क्यों टली?
    केंद्रीय चुनाव टोली ने समय की कमी का हवाला देते हुए घोषणा को टालने का निर्णय लिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • BJP
  • VD Sharma
  • Political News
  • मध्य प्रदेश
  • जिलाध्यक्ष
  • जिलाध्यक्षों की सूची पर रोक लगाने की वजह
  • बीजेपी जिलाध्यक्ष
  • बीजेपी जिलाध्यक्ष  नए बदलेंगे
  • MP Political News
  • बीजेपी जिलाध्यक्ष सूची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा