दिव्यांग पति ने भाजपा की पूर्व विधायक सोना बाई से मांगा गुजारा भत्ता, बोला- मुझे साथ रखने में शर्म आती
Amresh Kushwaha | Published:
bjp-former-mla-sonabai-husband-alimony
पूर्व विधायक सोना बाई से उनके दिव्यांग पति ने 25 हजार रुपए प्रति माह भरण पोषण की मांग की है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी ने उन्हें अपमानित कर छोड़ दिया।
दमोह जिले के पथरिया क्षेत्र से भाजपा की पूर्व विधायक सोना बाई के दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी से गुजार भत्ता की मांग की है। पूर्व विधायक के पति सेवकराम अहिरवार ने इसके लिए कुटुंब अदालत (Family Court) में अर्जी भी लगाई है। जानें सेवकराम ने क्यों की ऐसी मांग...
ये खबर भी पढ़िए...मंदसौर के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने टोल मैनेजर के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
सेवकराम ने बताया कि उनकी शादी 1993 में सोना बाई से हुई थी। 2003 में सोना ने राजनीति में कदम रखने का मन बनाया। भाजपा के टिकट पर पथरिया विधानसभा से चुनाव लड़ा।
उनका चुनाव जीतना संभव हुआ क्योंकि सेवकराम ने उनके लिए पूरा समर्थन दिया था। 2003 से 2008 तक सोना बाई विधायक रहीं। इस दौरान उनका विवाहिक जीवन सामान्य था और दोनों साथ मिलकर रहते थे। लेकिन 2009 में जैसे ही सोना बाई का राजनीतिक कद बढ़ा, उनका व्यवहार बदल गया। सेवकराम का कहना है कि सोना ने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया और फिर कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया।
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व विधायक राकेश गिरी के परिवार ने ग्रीन जोन में खड़ी कर दी कॉलोनी, हाईकोर्ट ने तलब की रिपोर्ट
2016 में एक दुर्घटना में सेवकराम का एक पैर बुरी तरह से घायल हो गया। वह दिव्यांग हो गए। इसके बाद से वे काम नहीं कर पाते। उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। सेवकराम का कहना है कि उन्हें अब भरण पोषण की सख्त आवश्यकता है क्योंकि वे अब मजदूरी भी नहीं कर सकते।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता को आया मंत्री सिंधिया का कॉल, बोले– हो गया अमिताभ की आवाज पर निर्णय
सोना बाई का कहना है कि वह कुटुंब अदालत से नोटिस मिलने के बाद ही इस मामले का जवाब देंगी। उनका कहना है कि इस मामले में अदालत में जो भी प्रक्रियाएं होंगी, वह उनका पालन करेंगी। सोना बाई के वकील ने कहा है कि सेवकराम को भरण पोषण देने के लिए न्यायालय से निर्णय लेने की आवश्यकता है।
सेवकराम ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पत्नी के विधायक बनने के बाद उनके व्यवहार में बदलाव आ गया था। वह बड़े नेताओं से मिलने-जुलने लगीं। उनके संपर्क में आने के बाद उन्हें महसूस होने लगा कि सोना उन्हें अब अपने साथ रखने में शर्मिंदा होती थीं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
former MLA | मध्य प्रदेश | MP | MP News | Madhya Pradesh Former BJP MLA Sona Bai भाजपा पूर्व विधायक सोना बाई
ये खबर भी पढ़िए...मंदसौर के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने टोल मैनेजर के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
पहले था प्यार अब हुई तकरार
उनका चुनाव जीतना संभव हुआ क्योंकि सेवकराम ने उनके लिए पूरा समर्थन दिया था। 2003 से 2008 तक सोना बाई विधायक रहीं। इस दौरान उनका विवाहिक जीवन सामान्य था और दोनों साथ मिलकर रहते थे। लेकिन 2009 में जैसे ही सोना बाई का राजनीतिक कद बढ़ा, उनका व्यवहार बदल गया। सेवकराम का कहना है कि सोना ने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया और फिर कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया।
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व विधायक राकेश गिरी के परिवार ने ग्रीन जोन में खड़ी कर दी कॉलोनी, हाईकोर्ट ने तलब की रिपोर्ट
दुर्घटना ऐसी की मजदूरी भी नहीं कर सकता
पति ने दी कुटुंब अदालत में अर्जी
सेवकराम ने कुटुंब अदालत (Family Court) में अर्जी लगाई है। इसमें उन्होंने सोना बाई की पेंशन में से 25 हजार रुपए प्रति माह की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपए की पेंशन है। मैं केवल आधे पैसे का ही भरण पोषण मांग रहा हूं। सेवकराम का कहना है कि उनकी हालत अब ऐसी है कि उन्हें अपनी पत्नी से आर्थिक सहायता की जरूरत है, ताकि वह अपनी जीवन-यापन की व्यवस्था कर सकें।
नोटिस मिलने के बाद देंगे जवाब - सोना
मेरे साथ रहने में पत्नी को आती है शर्म
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
former MLA | मध्य प्रदेश | MP | MP News | Madhya Pradesh Former BJP MLA Sona Bai भाजपा पूर्व विधायक सोना बाई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari