प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के स्वागत में रणदिवे, सोनकर, गौड़ की तिकड़ी ने क्या किया? चावड़ा किधर
Sanjay Gupta | Jul 08, 2025, 13:17 IST
bjp-indore-welcome-hemant khandelwal-creates-political-tension
बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं के बीच खेमेबाजी सामने आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से खंडेलवाल को भगवान गणेश की कसम दिलाई कि...
बीजेपी के नए सहज और सरल प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के स्वागत आयोजन में पार्टी के नेताओं ने भी खुलकर अपनी खेमेबाजी दिखा दी। खेमे के लोग मंच पर जगह पा गए और कई पार्टी के वरिष्ठ और पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी मंच से नीचे आ गए।
इस दौरान मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की दो बातें राजनीतिक गलियारे में चर्चा में रहीं। तो वहीं पूर्व नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, सावन सोनकर के साथ एकलव्य गौड़ की तिकड़ी भी चर्चा में थी।
खबर यह भी...निर्विरोध प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने गए हेमंत खंडेलवाल, अनुशासन क्या होता है...कोई बीजेपी से सीखे
इस पूरी गुटबाजी में जहां रणदिवे, सोनकर, गौड़ ने खंडेलवाल के बधाई संदेश के पोस्टर लगाए और इसमें विजयवर्गीय गुट को अलग किया, वहीं बाद में विजयवर्गीय गुट और नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के नाम से छपे विज्ञापन में इन्हें हटा दिया गया। लेकिन जब सोमवार शाम को खंडेलवाल इंदौर आए और पिपल्यापाला गुरुद्वारे से राउ कार्यक्रम स्थल तक खुले वाहन में उनकी रैली निकली तो यह तिकड़ी पैदल इस वाहन के आगे चलती रही और पूरे आयोजन स्थल तक चली। हर जगह मंच पर स्वागत हुआ तो सभी ने इनका स्वागत किया, क्योंकि यह मंच पर भी पहुंचे। पूरी रैली का मजमा इस तिकड़ी ने लूट लिया।
![7921790d-d16]()
उधर चावड़ा ने भी पलटी मार ली है। पहले वह रणदिवे, सोनकर के साथ ही थे लेकिन अब हाल के समय में राजनीतिक परिस्थितियों में पलटी मारते हुए नजर आ रहे हैं और वह विजयवर्गीय गुट के साथ हो लिए हैं। हर आयोजन में वह विजयवर्गीय के साथ नजर आ रहे हैं। जब पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की प्रेस कांफ्रेंस इंदौर में हुई कृषि कार्यक्रम में तो विजयवर्गीय साथ थे तो वहीं चावड़ा भी थे। सोमवार 7 जुलाई को भी खंडेलवाल के आयोजन के दौरान चावड़ा विजयवर्गीय गुट के पाले में ही दिखे और उन्होंने रणदिवे, सोनकर, गौड़ की तिकड़ी से दूरी बनाए रखी।
खबर यह भी...कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिर फिसली , बोले- हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद, कांग्रेस ने ली चुटकी
इंदौर की राजनीति करवट ले रही है। लगातार इसके संकेत मिल रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव किसी गुट के नहीं होकर सभी से बराबर मिलते हैं। लेकिन कुछ दिन पहले पूर्व सीएम और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह इंदौर में आकर राजनीतिक दौरा किया वह खलबली मचा गया। इस दौरान वह मनोज पटेल हो रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़ सभी के यहां पहुंचे तो रात को भोजन मंत्री विजयवर्गीय के यहां किया। साथ ही 18 मिनट बंद कमरे में मंत्री विजयवर्गीय के साथ मंत्रणा की। इस पूरे घटनाक्रम के बाद खंडेलवाल प्रदेशाध्यक्ष बने। आने वाले दिनों में निगम, मंडलों में नियुक्ति होना है और सरकार के साथ पार्टी संगठन की अहम भूमिका रहेगी। ऐसे में यह नए गठजोड़ इंदौर में किसे कहां पहुचाएंगा क्या पद दिलाएगा यह आने वाले समय में ही पता चलेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल | बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा | कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय | Mp latest news | MP News | MP BJP NEWS | मध्य प्रदेश | BJP Kailash Vijayvargiya
इस दौरान मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की दो बातें राजनीतिक गलियारे में चर्चा में रहीं। तो वहीं पूर्व नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, सावन सोनकर के साथ एकलव्य गौड़ की तिकड़ी भी चर्चा में थी।
मंत्री विजयवर्गीय की दो बातें जो चर्चा में रही
मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से खंडेलवाल को भगवान गणेश की कसम देकर कहा कि आप मेरे पैर नहीं छुएंगे। इस बात को मंच से कहने की जरूरत मंत्री को क्यों पड़ी यह खासी चर्चा का विषय रहा। संदेश उन नेताओं का था जिन्होंने खंडेलवाल के स्वागत के लिए पोस्टर लगाए लेकिन इनमें उन्हें गायब कर दिया गया था। इशारा सीधे रणदिवे, सोनकर, गौड़ के साथ प्रताप करोसिया की ओर था। दूसरी बात उन्होंने मंच से तब कही जब वह कुछ लोगों को सामने से हटा रहे थे ताकि कुर्सियों पर बैठ कार्यकर्ता मंच को देख सकें। इस दौरान हटाते हुए कहा कि अब देखो गौरवजी का स्मार्ट चेहरा दिख रहा है ना।
तिकड़ी ने किस तरह लूटा मजमा
7921790d-d16
चावड़ा ने क्या अब बदल लिया गुट
खबर यह भी...कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिर फिसली , बोले- हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद, कांग्रेस ने ली चुटकी
कुछ दिन पहले पूर्व सीएम मचा गए थे खलबली
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल | बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा | कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय | Mp latest news | MP News | MP BJP NEWS | मध्य प्रदेश | BJP Kailash Vijayvargiya
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman