बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल के भाई के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, दंपती समेत 4 पर केस

Amresh Kushwaha | Jun 28, 2025, 12:39 IST
Share
bjp-leader-brother-fraud-case
bjp-leader-brother-fraud-case

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी के बड़े भाई के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी गौतम राय रैली और उनके परिवार पर केस दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एचजी ग्रुप के संचालक धीरज अग्रवाल के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित धीरज अग्रवाल, बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के बड़े भाई हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी गौतम राय रैली, उनकी पत्नी प्रिया राय रैली, उनके पिता गुलशन राय रैली और मानवेन्द्र पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...भाजपा मीडिया टीम में बदलाव: आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी, लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मंत्री और ललिता यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं

एक करोड़ 30 लाख की धोखाधड़ी

धीरज अग्रवाल ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने एक करोड़ 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोपितों ने उन्हें झांसा देकर बंधक जमीन छुड़वाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बदले उन्होंने भारी रकम हड़प ली। आरोपियों ने व्यापारिक व्यवहारों के बाद जानबूझकर झूठे केस दर्ज कराए और अवैध वसूली की।

आरोपियों के आपराधिक इतिहास का खुलासा

धीरज अग्रवाल के जरिए पुलिस को सौंपे गए दस्तावेजों में यह जानकारी दी गई है कि गौतम राय रैली और उनका परिवार पहले भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस को यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने पहले भी कई मामलों में पैसे हड़पे हैं और झूठे मुकदमे दर्ज करवाए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...नाम गलत होगा तो बैंक नहीं करेगी पेमेंट, धोखाधड़ी रोकने UPI ने बनाए नए नियम

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

ग्वालियर के मुरार थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
ये खबर भी पढ़िए...मकान बेचने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी... ऐसे जाल में फंसाया

आरोपी गौतम पर लगे मुख्य आरोप

  • ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी:आरोपी गौतम राय रैली ने कई व्यापारिक मामलों में जानबूझकर झूठे केस दर्ज कराए और लोगों से पैसे की अवैध वसूली की।
  • एडवोकेट रमेश दुबे केस: आरोपित ने भुगतान के बाद चेक रोका और फिर पुलिस अधिकारियों की मदद से झूठी FIR दर्ज कराई।
  • सनील गांधी केस: आरोपित ने जमीन बेचने के बाद पैसे लिए और फिर तकनीकी मुद्दों पर FIR दर्ज कराई।
  • P SR Square Associates केस: आरोपित ने अपनी बेटी के जरिए जमीन बिक्री के बाद न्यायालय में केस करवाया।
  • बैंक धोखाधड़ी: गौतम राय रैली ने PNB, AXIS और Canara बैंक से करोड़ों का लोन लिया और संपत्ति नीलामी में खुद की बेटी के नाम से संपत्ति खरीदी। इससे बैंकों को भारी नुकसान हुआ।
  • धीरज अग्रवाल से धोखाधड़ी: आरोप है कि गौतम राय रैली और उनके परिवार ने धीरज अग्रवाल से मकान नीलामी से बचाने के नाम पर 50 लाख रुपए लिए, लेकिन न तो रकम जमा की और न ही लोन अकाउंट को निपटाया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Fraud case | बीजेपी नेता | BJP Leader | मुरार थाना | bank fraud | Madhya Pradesh | MP News | MP Ashish Aggarwal

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • BJP Leader
  • बीजेपी नेता
  • bank fraud
  • Ashish Aggarwal
  • आशीष अग्रवाल
  • मुरार थाना
  • Fraud case
  • बैंक धोखाधड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती