बीजेपी नेता गोपाल भार्गव का बड़ा बयान: ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे नियम-कानून

Sandeep Kumar | Feb 02, 2026, 22:31 IST
Share
gopal bhargav
gopal bhargav

बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे नियमों और कानूनों पर चिंता जताई। उन्होंने ब्राह्मण समाज से धर्म बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

News in Short

  • गोपाल भार्गव ने ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे नियमों पर आपत्ति जताई।
  • भार्गव ने कहा कि ब्राह्मणों को धर्म बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा।
  • सागर में ब्राह्मण समाज का मेधावी सम्मान समारोह हुआ।
  • 266 मेधावी विद्यार्थियों को कौटिल्य सम्मान मिला।
  • डॉ. तिवारी ने ब्राह्मण समाज के हित की आवश्यकता और एकता पर जोर दिया।

News in Details

प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि ब्राह्मणों के खिलाफ नियम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में हम पीछे धकेले जा रहे हैं। सागर में ब्राह्मण समाज के मेधावी सम्मान समारोह में भार्गव ने कहा कि सारे नियम ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे हैं।

समारोह में 266 मेधावी विद्यार्थियों को कौटिल्य सम्मान मिला। विप्र वैवाहिक स्मारिका का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल भार्गव ने वैवाहिक पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने इसे समाज के लिए हितकारी कदम बताया।।

ये भी पढ़ें...रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव का बयान, ब्राह्मण जाति नहीं, बल्कि एक वर्ण है

हम बिखरे हुए हैं, वोट बैंक नहीं हैं

ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि आज समाज और वर्ग एकजुट हैं। इस कारण उनकी आवाज सुनी जाती है। हम बिखरे हुए हैं, वोट बैंक नहीं हैं, इसलिए संवैधानिक व्यवस्था में हम पीछे धकेले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...ब्राह्मणों को आबादी के अनुसार मिले आरक्षण : रिटायर्ड IAS नियाज खान

सारे नियम ब्राह्मणों के खिलाफ: भार्गव

पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि सारे नियम ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि हम धर्म के प्रदर्शक रहे, इसलिए हमें टारगेट किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि अब समय आ गया है, परिस्थितियां विपरीत हैं, ब्राह्मणों को धर्म बचाने के लिए एक होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

ब्राह्मण की भलाई में कोई सरकार नहीं

ब्राह्मण सम्मेलन में एसकेवीएन विवि के संस्थापक कुलपति डॉ. अनिल तिवारी कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा सबकी भलाई का ठेका लेता है। लेकिन उनका हित चिंतन न कोई सरकार करती है, न राजनीतिक दल। डॉ. तिवारी ने कहा कि विवाह स्मारिका और सम्मान समारोह सरकार को चेताने का माध्यम है। उन्होंने ऐसे आयोजनों और एकता प्रदर्शन की आवश्यकता जताई।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

पहले भी ब्राह्मणों के लिए ऐसे हो चुकी हैं बयानबाजी

मध्यप्रदेश में ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने में अधिकारियों में होड़ सी लगी है। पहले आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण की बेटियों पर विवादित कमेंट किया, जिससे हंगामा मच गया था। इसके बाद रिटायर्ड आईएएस नियाज खान ने ब्राह्मणों को आरक्षण देने का समर्थन किया। सोमवार को रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव ने भी फेसबुक पर ब्राह्मणों की वाहवाही की। अधिकारियों और पूर्व अधिकारियों के कमेंट के साथ एक वरिष्ठ ब्राह्मण राजनेता का भी ब्राह्मणों पर बड़ा बयान सामने आया है।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • गोपाल भार्गव
  • मनोज श्रीवास्तव
  • ब्राह्मण
  • विधायक गोपाल भार्गव
  • आईएएस संतोष वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं