उज्जैन में बीजेपी नेता संजय अग्रवाल के इस बयान से मचा बवाल कांग्रेस ने किया विरोध

Sandeep Kumar | Published:
Share
ujjain-bjp-leader-sanjay-agarwal
Photograph: (thesootr)

उज्जैन में बीजेपी नेता संजय अग्रवाल के एक बयान से बवाल मच गया है। कांग्रेस ने इस पर विरोध जताया। हालांकि भाजपा नेता ने सफाई देते हुए इसे जुबान की फिसलन बताया।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बीजेपी के नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के एक बयान पर सियासी घमासान मच गया है। बताया जा रहा है कि संजय ने एक कार्यक्रम के दौरान धर्म का नाश हो कहते हुए अपने भाषण में नजर आ रहे है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बयान इतना आपत्तिजनक साबित हुआ कि कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और बीजेपी नेता के इस्तीफे की मांग कर दी।

क्या कहा था संजय अग्रवाल ने?

यह बयान 11 सितंबर का है, जब बीजेपी ने अपने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया था। इस समारोह में संजय अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा, कांग्रेस का सत्यानाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, धर्म का नाश हो। जैसे ही उन्होंने यह शब्द कहे, मंच पर मौजूद अन्य बीजेपी नेताओं ने उन्हें टोका, लेकिन संजय अग्रवाल ने यह स्वीकार किया कि यह उनका जुबान फिसलने का मामला था और वे रात को देर से सोए थे।

ये भी पढ़ें...25 सालों से बिना सेटअप चल रहा संस्कृति विभाग,2012 से खोजने की कोशिश नाकाम

बीजेपी नेता ने दी सफाई

इस पूरे विवाद के बाद संजय अग्रवाल ने मीडिया के सामने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की लड़ाई को दबाने के लिए नए मुद्दे गढ़ रही है। उनका आरोप पूरी तरह से निराधार था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को भगवा ध्वज पकड़ना भी बीजेपी ने ही सिखाया है, और कांग्रेस को इस मुद्दे को उठाने का कोई अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें...एमपी के शिक्षकों को मिलेगा सरकारी आवास, हर जिले में बनेंगे इतने मकान

कांग्रेस का प्रदर्शन

वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने संजय अग्रवाल के बयान पर गंभीर आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान करार दिया। सोमवार को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया और संजय अग्रवाल का पुतला जलाया। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे अत्यधिक आपत्तिजनक बताया और बीजेपी से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय को गौमूत्र और गंगाजल से 'शुद्ध' करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका।

ये भी पढ़ें...नवरात्रि पर एमपी के इन जगहों पर मांस-मछली की बिक्री पर लगा बैन, मीट शॉप खुली मिली तो लाइसेंस होगा रद्द

ये भी पढ़ें...एमपी की आयुषी सिन्हा को राष्ट्रपति से मिलेगा राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार, बढ़ा MP का मान

कांग्रेस विधायक महेश परमार का आरोप

महेश परमार ने इस विवाद को बढ़ाते हुए संजय अग्रवाल के पुराने विवादों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि संजय अग्रवाल वह नेता हैं जिन्होंने महाकाल मंदिर में प्रसाद के रूप में उपयोग होने वाली दाल को चख लिया था, जो धार्मिक परंपराओं के खिलाफ था। परमार ने इसे बीजेपी की पाखंडी राजनीति के रूप में पेश करते हुए यह सवाल किया कि क्या बीजेपी ऐसे लोगों को हिंदू धर्म का प्रतिनिधि मानती है?





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • महाकाल मंदिर
  • संजय अग्रवाल
  • कांग्रेस विधायक महेश परमार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर