बीजेपी नेता सत्येन्द्र भूषण लघु उद्योग निगम, गुड्‌डी सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त

Sandeep Kumar | Published:
Share
satyendra bhushan singh
satyendra bhushan singh

एमपी में राजनीति के क्षेत्र में एक और बड़ी नियुक्ति हुई है। सत्येन्द्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम का चेयरमैन और गुड्‌डी को सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इस बीच बीजेपी के पूर्व कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह को मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें दो साल के लिए यह पद सौंपा गया है। वहीं, श्योपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्‌डी आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुड्‌डी को तीन साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

satyendra-bhushan-singh
satyendra-bhushan-singh


निगम-मंडल में पहली महिला अध्यक्ष

गुड्‌डी आदिवासी ने प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक कदम रखा है। अब तक दो दर्जन से अधिक निगम और मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी थी, लेकिन इनमें एक भी महिला को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। गुड्‌डी आदिवासी ने यह मुकाम हासिल किया और निगम-मंडल की लिस्ट में पहली महिला अध्यक्ष बन गईं, जिन्हें मंत्री का दर्जा दिया गया। उनकी नियुक्ति से मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Guddi tribal
Guddi tribal


अब तक एमपी में इनको मिली जिम्मेदारी

  • जयभान सिंह पवैया - अध्यक्ष राज्य वित्त विकास निगम
  • राम लाल रौतेल - अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग
  • मंगल सिंह धुर्वे व भगत सिंह नेताम - सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग
  • कैलाश जाटव - अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग
  • रामलाल मालवीय व बारेलाल अहिरवार - सदस्य अनुसूचित जाति आयोग
  • केशव सिंह बघेल - अध्यक्ष पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
  • अशोक जादौन - अध्यक्ष ग्वालियर मेला प्राधिकरण
  • उदयवीर सिंह गुर्जर - उपाध्यक्ष, ग्वालियर मेला प्राधिकरण
  • केपी यादव - अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम
  • संजीव कांकर - उपाध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम
  • संजय नगायच - अध्यक्ष वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन
  • केशव सिंह भदौरिया - अध्यक्ष, महाराणा प्रताप बोर्ड
  • महेन्द्र सिंह यादव - प्रशासक अपेक्स बैंक
  • रामनिवास रावत - अध्यक्ष, मप्र वन विकास निगम
  • रविन्द्र सिंह (रवि) सोलंकी - अध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण
  • मुकेश यादव, रवि वर्मा - उपाध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण
  • विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा(रामागुरु), सुशीला जाटव, दुर्गा बिलोटिया - सदस्य उज्जैन विकास प्राधिकरण
  • अशोक शर्मा - अध्यक्ष विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण(साड़ा) ग्वालियर
  • हरीश मेवाफरोश - उपाध्यक्ष साड़ा ग्वालियर
  • मधुसूदन भदौरिया - अध्यक्ष, ग्वालियर विकास प्राधिकरण GDA
  • सुधीर गुप्ता, वेदप्रकाश शिवहरे - उपाध्यक्ष ग्वालियर विकास प्राधिकरण GDA
  • पंचू लाल प्रजापति - अध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण
  • डॉ अजय सिंह, संजय तीर्थानी - उपाध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण

ये खबरें भी पढ़ें...

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की वापसी का मौका या कांग्रेस की साख की परीक्षा?

लंबे इंतजार के बाद अपेक्स बैंक को अध्यक्ष, अंदरूनी खींचतान के बीच महेंद्र यादव पर मुहर

एमपी में ऑपरेशन मुस्कान ने हजारों गुमशुदा बच्चियों को दी नई जिंदगी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

दिल्ली की तर्ज पर मिलेगा एमपी के शिक्षकों को अर्जित अवकाश: सरकार का अहम फैसला

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जयभान सिंह पवैया
  • केपी यादव
  • सत्येन्द्र भूषण सिंह
  • सहरिया विकास प्राधिकरण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर