मप्र में अमित शाह के दौरे से तय होगी बीजेपी की लोकसभा चुनाव की रणनीति

Sandeep Kumar | Feb 24, 2024, 10:48 IST
Share
PIC
मप्र दौरे पर अमित

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस की फूट की खबरें सामने आ रही हैं। 25 फरवरी को अमित शाह एमपी दौरे पर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि अमित शाह की मौजूदगी में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव ( LokSabha election ) की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है । दरअसल विधानसभा चुनाव ( Assembly election) में बीजेपी ( BJP ) ने रिकॉर्ड 163 सीटें जीतने के बाद, अब पार्टी एमपी की 29 लोकसभा ( LokSabha ) सीट जीतने पर रणनीति बना रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah ) लोकसभा चुनाव की रणनीति पर रविवार को ग्वालियर में बीजेपी के प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इस बैठक में हर लोकसभा से करीब 80 प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। ग्वालियर के होटल आदित्याज में रविवार सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बैठक होगी। इस बैठक में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस बैठक में करीब 2000 कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं।

ये खबरे भी पढ़िए...Home loan insurance को लेकर भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग का अहम फैसला

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं एमपी


25 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस ( CONGRESS ) के बड़े नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही चर्चाओं पर भले ही विराम लग गया हो, मगर उसके बाद भी जारी दल-बदल ने कांग्रेस की चिताओं को बढ़ा दिया है। आगामी 25 फरवरी को बड़े दल-बदल की चर्चाएं फिर जोरों पर हैं। दरअसल, राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जबलपुर के महापौर जगत सिंह अन्नू और पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर के अलावा मीडिया विभाग के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह यादव सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...राज्य प्रशासनिक सेवा ट्रासंफर में किसी को नहीं मिली आईडीए सीईओ की कुर्सी, MPIDC में कई को पीछे छोड़ सपना जैन आई

जिनको जहां जाना है, वह जाएं-भंवर जितेंद्र सिंह


एक तरफ जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी धीरे-धीरे पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं, वहीं कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ( Bhanwar Jitendra Singh ) इस दल-बदल से अपने को बेफिक्र बताने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह तो यहां तक कह चुके हैं कि जिनको जाना है, वे जाएं। आपको बताते चले कि लगभग हर रोज कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीजेपी में शामिल होने की खबरें भी आ रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP के रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्‍वीर, मोदी इन 34 स्टेशनों का करेंगे शिलान्यास

शाह ने विस चुनाव की इंदौर से की थी शुरुआत


मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) ने विधानसभा चुनाव 2023 के पहले बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाने की बैठकों की शुरुआत इंदौर से की थी। शाह ने इंदौर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की संभागीय बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर टिप्स दिए थे। ग्वालियर से लोकसभा चुनाव की शुरुआत करने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP में गंभीर मरीजों को एयर लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाने के एयर एंबुलेंस जून से

Tags:
  • Amit Shah
  • ग्वालियर
  • loksabha election
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा