'सिंह गर्जना' में टी राजा का खान एक्टर्स पर हमला, बोले- ड्रग सप्लाई करना सिखाती है शाहरुख की फिल्म

Sanjay Gupta | Feb 16, 2025, 01:33 IST
Share
bjp mla t raja controversial speech indore singh garjan event love jihad
बीजेपी विधायक टी राजा सिंह।

इंदौर में आयोजित हिंदरक्षक के सिंह गर्जना कार्यक्रम में हैदराबाद के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद के साथ ही शाहरूख खान जैसे खान एक्टरों को निशाने पर लिया और कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

इंदौर में स्वर्गीय लक्ष्मणसिंह गौड़ की याद में हिंदरक्षक द्वारा 'सिंह गर्जना' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कट्टर हिंदूवादी नेता और हैदराबाद की गोश महल विधानसभा से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने एक घंटे तक खासा उग्र और उत्तेजक बयान दिया। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद करने वालों के साथ ही शाहरुख खान जैसे खान एक्टरों को निशाने पर लिया और कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। यह कार्यक्रम इंदौर की अयोध्या कही जाने वाली विधानसभा क्रमांक चार के दशहरा मैदान (शक्तिधाम) पर हुआ। इस विधानसभा सीट से मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ विधायक हैं।

शाहरुख खान और अन्य खान अभिनेता पर बड़ा बयान

टी राजा ने इंदौर के खजराना में ड्रग्स सप्लाई में एक युवक के पकड़े जाने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस की पूछताछ में आया कि वह शाहरुख खान की 2017 में आई फिल्म 'रईस' से प्रभावित होकर ड्रग्स, गांजा सप्लाई में आया था। जिसमें वह पता नहीं किस-किस सामग्री का ब्रोकर, सप्लायर था। एक और मूवी आई जवान, इसे देखकर युवा लुटेरे, ब्लैकमैलर, किडनैपर बनने लगे। खानों की जो फैक्ट्री है, जो खान हीरो हैं इन्होंने अपनी मूवी से कभी भी अच्छा संदेश नहीं दिया। चोरी करो, डाका डालो, फरेब करो, यही इन खानों ने युवा पीढ़ी को संदेश दिया।

आमिर खान पर भी साधा निशाना

टी राजा ने आमिर खान को भी निशाने पर लिया। उन्होंने बिना नाम लिए आमिर के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कुछ खान हमारे देश में खाते हैं, यहां कमाते हैं, लेकिन फिर भारत में सुरक्षा की कमी का आरोप लगाते हैं। राजा ने कहा, "अगर आपको यहां सुरक्षा नहीं मिलती तो पाकिस्तान जाइए, किसी ने आपको रोका नहीं है।"

लव जिहादियों को ठोकने की बनाओ सेना

सिंह गर्जना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए टी राजा सिंह ने अपने उत्तेजक के दौरान लव जिहाद का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने मध्य प्रदेश के खंडवा और भोपाल को लव जिहाद का अहम केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि हिंदू बहन, बेटियों को फंसाने का काम हो रहा है। इन लव जिहादियों के लिए सजा का कानून बना लेकिन ये डरते नहीं हैं, अब एक ही काम बचा है, इन्हें ठोकने का। जहां मिलें इन्हें ठोको। ऐसा करने वालों के जेल, कोर्ट सभी सुविधाओं का ख्याल एकलव्य रखेंगे। नेता इन नौजवनों की सुरक्षा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

टी. राजा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, CM मोहन से की यह बड़ी मांग

एफआईआर नहीं चाहिए हाथ काटो

टी. राजा ने आगे कहा कि जो बहन, बेटियों को छूने की कोशिश करते हैं, इन्हें टच करने के लिए यह इंदौर के अटल बाजार में शर्त लगाते हैं तो इन लोगों के खिलाफ एफआईआर नहीं चाहिए, इनके हाथ काटने चाहिए। जब कुछ के हाथ कटेंगे तो ये लोग बहन और बेटियों को छूने से डरेंगे। हमें ऐसे नेता चाहिए जो हिंदू हित की बात करेगा। सेक्युलरिज्म नहीं चाहिए।

ऊपर भेजा जाएगा या गाड़ देंगे

लव जिहाद के मामले में टी राजा यही नहीं रूके उन्होंने हमला बोला। उन्होंने आगे कहा कि लव जिहाद करने वाले, दंगा की सोच रखने वालों को ऊपर भेजा जाएगा या नीचे गाड़ा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

CM मोहन ने उज्जैन में किया रूद्रसागर के ब्रिज का लोकार्पण, 'सम्राट अशोक ब्रिज' दिया नाम

ठोकना है तो बजरंग दल से जुड़ो...

सिंह गर्जना कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान बीजेपी विधायक टी राजा ने संघ, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल का जमकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संघ, वीएचपी को आतंकी संगठन बताकर बैन करने की मांग करते हैं। उन्हें मैं बताना चाहता हूं धर्म की सेवा करना तो संघ से जुड़ो, प्रचार करना है तो विश्व हिंदू परिषद से जुड़ो और... को ठोकना है तो बजरंग दल से जुड़ो... हम बजंरग दल की गारंटी नहीं लेते हैं, वह पागल होते हैं, उन्हें प्यार की भाषा नहीं सिखाई है।

ये खबर भी पढ़ें...

डॉक्टर का क्लीनिक सील, महाकुंभ के श्रद्धालु की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, जानें मामला

सीएम मोहन यादव की तारीफ

सिंह गर्जना कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोहन भैय्या ने नाम बदलने का कठिन काम किया है। उन्होंने 54 गांवों के नाम बदल दिए। साथ ही उन्होंने सीएम से मांग है कि मदरसों की जांच के लिए भी एसटीएफ बनना चाहिए।

प्रधानमंत्री को करो ट्वीट

टी. राजा सिंह ने आगे कहा कि पीएम मोदी को ट्वीट करो, हिंद तो 'हम दो हमारे दो' का पालन करते हैं, लेकिन उनका क्या?.... जो हम पांच और हमारे 50 की बात करते हैं। पीएम से मांग करो कि देश में यूसीसी लागू करें, एनआरसी हो, जनसंख्या नियंत्रण कानून बने। आने वाला समय युद्ध का हो और जो लड़ेगा जीवित रहेगा नहीं तो कन्वर्ट हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

डिवोर्स फाइल करने के 3 साल बाद किया दहेज प्रताड़ना का केस, HC ने रोकी कार्रवाई

एकलव्य गौड़ बोले...

कार्यक्रम के दौरान हिंदरक्षक के राष्ट्रीय संयोजक एकलव्य गौड़ ने सनातनी संस्कृति पर अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को देखता हूं तो कई सवाल उठते हैं। देश में राष्ट्रवादी सरकार और अखंड भारत संभव है।

Tags:
  • Indore News
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • बजरंग दल
  • विधायक मालिनी गौड़
  • मप्र में लव जिहाद
  • लव जिहाद
  • बीजेपी विधायक टी राजा सिंह
  • अभिनेता शाहरुख खान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती