BJP का रणनीति सत्र जारी, पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन SC-ST वाली सीटों पर फोकस
Amresh Kushwaha | Jun 15, 2025, 08:27 IST
bjp-mp-training
पचमढ़ी में भाजपा सांसद-विधायकों का प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन है। आज एससी-एसटी प्रभाव वाली सीटों पर चर्चा होगी। इसमें मंत्रियों और सांसदों के लिए अलग-अलग सत्र होंगे।
मध्य प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस शिविर का उद्देश्य पार्टी के सांसदों और विधायकों को नीति, संसदीय कार्य प्रणाली, संगठनात्मक अनुशासन और क्षेत्रीय प्रबंधन की बारीकियों से सिखाना है। कार्यक्रम का दूसरा दिन खास तौर पर एसटी-एससी प्रभाव वाली सीटों (SC-ST Influenced Constituencies) पर केंद्रित रहेगा।
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, शाह देंगे गुरुमंत्र, विधायकों-सांसदों की लगेगी क्लास
शनिवार को शिविर का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गलती एक बार हो सकती है लेकिन दोहराव क्षम्य नहीं है। अमित शाह के इस संदेश को 2028 की चुनावी तैयारी के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शिविर में मध्य प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे कार्यक्रम में शामिल हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्त्व दिया।
ये खबर भी पढ़िए...BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा कोरोना पॉजिटिव, जिन मंत्री-विधायक के साथ घूमे वो सब पचमढ़ी में
प्रशिक्षण के दूसरे दिन को तीन ग्रुप में बांटा गया है। आज का यह सत्र निर्वाचन क्षेत्र के प्रबंधन, अनुभव और चुनौती पर केंद्रित होगा।
ग्रुप-1 की विशेष चर्चा: ग्रुप-1 में पहली और दूसरी बार के विधायकों को रखा गया है। इस ग्रुप को मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने संबोधित करेंगे। शर्मा विधायकों को विधानसभा के नियम-कानूनों की विस्तृत जानकारी देंगे। वहीं, सुधीर गुप्ता चुनौतियों और इनोवेशन (Innovation) पर फोकस करेंगे।
ग्रुप-2 की विशेष चर्चा: ग्रुप-2 में वरिष्ठ विधायकों को शामिल किया गया है। इसे डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक ने संबोधित करेंगे। इस सत्र में अनुभवी नेताओं को आगामी चुनावों में अपनी भूमिका के लिए तैयार किया जाएगा।
ग्रुप-3 की विशेष चर्चा: ग्रुप-3 में मप्र से लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक और दुर्गादास उईके मार्गदर्शन करेंगे। सत्र का फोकस संसद में कार्यशैली, जनहित के मुद्दे और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर रहेगा।
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में BJP सांसदों-विधायकों को मोबाइल से दूरी, टाइम मैनेजमेंट से लेकर भाषण कला तक की मिलेगी ट्रेनिंग
BJP का आज का यह प्रशिक्षण वर्ग खास तौर पर एससी और एसटी वर्ग की प्रभावशाली सीटों पर केंद्रित है। इन वर्गो की सीटों पर पार्टी ने तीन समानांतर सत्र का आयोजन किया है।
एससी सीटों पर फोकस: लाल सिंह आर्य और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल एससी वर्ग की सीटों के विधायकों और सांसदों को संबोधित करेंगे। इन सत्रों में समाज के मुद्दों, स्थानीय मतदाताओं की अपेक्षाएं और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।
एसटी सीटों पर फोकस: प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एसटी वर्ग की सीटों पर संवाद करेंगे। इस सत्र में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार, योजनाओं की पहुंच और जमीनी कार्यशैली पर ध्यान केंद्रित रहेगा।
सामान्य क्षेत्रों के लिए नेतृत्व मार्गदर्शन: अन्य विधानसभाओं के विधायकों और सांसदों को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और बैतूल सांसद हेमंत खंडेलवाल मार्गदर्शन करेंगे। यह सत्र रणनीतिक योजना, डिजिटल प्रचार और बूथ प्रबंधन पर आधारित होगा।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
BJP प्रशिक्षण वर्ग | भाजपा प्रशिक्षण वर्ग | BJP Training Camp | पचमढ़ी बीजेपी बैठक | Pachmarhi BJP Meeting | MP News | Madhya Pradesh
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, शाह देंगे गुरुमंत्र, विधायकों-सांसदों की लगेगी क्लास
दोबारा गलती न हो - अमित शाह
शिविर में मध्य प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे कार्यक्रम में शामिल हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्त्व दिया।
ये खबर भी पढ़िए...BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा कोरोना पॉजिटिव, जिन मंत्री-विधायक के साथ घूमे वो सब पचमढ़ी में
तीन ग्रुप में बांटा गया दूसरा दिन
ग्रुप-1 की विशेष चर्चा: ग्रुप-1 में पहली और दूसरी बार के विधायकों को रखा गया है। इस ग्रुप को मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने संबोधित करेंगे। शर्मा विधायकों को विधानसभा के नियम-कानूनों की विस्तृत जानकारी देंगे। वहीं, सुधीर गुप्ता चुनौतियों और इनोवेशन (Innovation) पर फोकस करेंगे।
ग्रुप-2 की विशेष चर्चा: ग्रुप-2 में वरिष्ठ विधायकों को शामिल किया गया है। इसे डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक ने संबोधित करेंगे। इस सत्र में अनुभवी नेताओं को आगामी चुनावों में अपनी भूमिका के लिए तैयार किया जाएगा।
ग्रुप-3 की विशेष चर्चा: ग्रुप-3 में मप्र से लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक और दुर्गादास उईके मार्गदर्शन करेंगे। सत्र का फोकस संसद में कार्यशैली, जनहित के मुद्दे और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर रहेगा।
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में BJP सांसदों-विधायकों को मोबाइल से दूरी, टाइम मैनेजमेंट से लेकर भाषण कला तक की मिलेगी ट्रेनिंग
एससी-एसटी प्रभाव वाली सीटों पर रणनीति
एससी सीटों पर फोकस: लाल सिंह आर्य और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल एससी वर्ग की सीटों के विधायकों और सांसदों को संबोधित करेंगे। इन सत्रों में समाज के मुद्दों, स्थानीय मतदाताओं की अपेक्षाएं और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।
एसटी सीटों पर फोकस: प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एसटी वर्ग की सीटों पर संवाद करेंगे। इस सत्र में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार, योजनाओं की पहुंच और जमीनी कार्यशैली पर ध्यान केंद्रित रहेगा।
सामान्य क्षेत्रों के लिए नेतृत्व मार्गदर्शन: अन्य विधानसभाओं के विधायकों और सांसदों को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और बैतूल सांसद हेमंत खंडेलवाल मार्गदर्शन करेंगे। यह सत्र रणनीतिक योजना, डिजिटल प्रचार और बूथ प्रबंधन पर आधारित होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
BJP प्रशिक्षण वर्ग | भाजपा प्रशिक्षण वर्ग | BJP Training Camp | पचमढ़ी बीजेपी बैठक | Pachmarhi BJP Meeting | MP News | Madhya Pradesh
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman