BJP नगराध्क्ष सुमित मिश्रा के हार्ट में कई ब्लॉकेज, दिल्ली में होगी एंजियोप्लास्टी

Sanjay Gupta | May 21, 2026, 19:13 IST
Share
sumit mishra
sumit mishra

बीजेपी के इंदौर नगराधय्क्ष सुमित मिश्रा अस्वस्थ हैं और निजी अस्पताल में भर्ती है। गुरूवार को उनकी एंजियोग्राफी हुई, जिसमें हार्ट की धमनियों में मल्टीपल ब्लॉकेज निकले हैं। इसके बाद परिजनों ने तय किया कि दिल्ली में एंजियोप्लास्टी कराएंगे।

Indore: बीजेपी के युवा नगराध्यक्ष में से एक (45 साल से कम उम्र) सुमित मिश्रा की तबीयत खराब है। बुधवार रात को उन्हें सीने में दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह एंजियोग्राफी की गई, जिसमें मल्पीपल ब्लॉकेज निकले हैं। मिश्रा को शुगर भी पहले से हैं।

कई स्टेंट लगाने की आएगी स्थिति

डॉक्टर और परिजन ने आपस में चर्चा की है। इसमें जानकारी आई है कि ब्लॉकेज अधिक होने से मल्टीपल स्टेंट लगेंगे। इसमें दो ब्लॉकेज बहुत ज्यादा हैं। इसके बाद परिजनों ने तय किया किय वह एंजियोप्लास्टी दिल्ली में कराएंगे। बताया जा रहा है दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में यह उपचार किया जाएगा।

शुक्रवार को जाएंगे दिल्ली

जानकारी के अनुसार अभी गुरुवार को मिश्रा अस्पताल में ही रहेंगे और शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। साथ में परिजन जाएंगे। दिल्ली में ही उनका आगे उपचार होगा और एंजियोप्लास्टी होगी।

हाल में दिल ने कई नेताओं को दिया धोखा

कुछ ही दिन पहले हार्ट अटैक से पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी का निधन हुआ। इसके पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू, प्रवक्ता उमेश शर्मा व नरेंद्र सलूजा जैसे नेता भी हार्ट अटैक के कारण जान गंवा बैठे। कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को भी कुछ माह पहले अटैक आया था और वह मुश्किल से बचे थे।

मल्टीपल ब्लॉकेज क्या है?

मल्टीपल ब्लॉकेज का मतलब है धमनियों में एक से अधिक जगह रुकावट। ये रुकावट हृदय तक रक्त पहुंचने में बाधा डालती है। इसका कारण धमनियों में प्लाक (वसा, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थ) का जमना है। इससे रक्त का प्रवाह धीमा या रुक सकता है।

मल्टीपल ब्लॉकेज के प्रमुख कारण

  • खराब जीवनशैली: असंतुलित आहार और शारीरिक गतिविधि की कमी।
  • कोलेस्ट्रॉल और बीपी: उच्च रक्तचाप (BP) और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर बढ़ना।
  • अन्य कारण: धूम्रपान, मधुमेह (Diabetes), मोटापा और उम्र का बढ़ना।

मल्टीपल ब्लॉकेज के सामान्य लक्षण

  • सीने में भारीपन, दबाव या तेज दर्द (एंजाइना)।
  • थोड़ा चलने पर या काम करने पर अत्यधिक सांस फूलना।
  • बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े या पीठ में दर्द का अहसास होना।
  • अत्यधिक थकान, कमजोरी या चक्कर आना।
  • अचानक ठंडा पसीना आना और घबराहट होना।

ये भी पढ़ें...

इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के पास पहुंचे नीलेश, मामला हुआ ठंडा, मिलाप ने मांगी माफी

इंदौर में जलसंकट दूर करने महापौर, सांसद, विधायकों ने ACS से मांगा 50 करोड़ का पैकेज

इंदौर कलेक्ट्रेट में लगी अनोखी सोलर बेंच, बिना बिजली के कड़कती धूप में देगी AC जैसी हवा

इंदौर में बिल्डर को अवैध कॉलोनी केस से बचाने सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में पिता का नाम मप्र शासन बताया

Tags:
  • इंदौर
  • हार्ट अटैक
  • अश्विन जोशी
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • मल्टीपल ब्लॉकेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती