ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक टली, आखिर संगठन किस बात से घबराया?

Ramanand Tiwari | Jul 09, 2026, 23:22 IST
Share
bjp-orcha-state-executive-meeting-postponed
bjp-orcha-state-executive-meeting-postponed

भाजपा मध्यप्रदेश की ओरछा में प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक को आगे बढ़ा दिया गया है। संगठन ने दतिया विधानसभा उपचुनाव और विधानसभा सत्र को वजह बताया है। हालांकि बैठक टलने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसके रणनीतिक कारणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ऐसे समझें पूरा मामला..

  • 18-19 जुलाई को ओरछा में प्रस्तावित थी प्रदेश कार्यसमिति।
  • भाजपा ने बैठक अनिश्चित समय के लिए टाल दी।
  • संगठन ने दतिया उपचुनाव और विधानसभा सत्र को वजह बताया।
  • नई तारीख जल्द घोषित करने की बात कही गई।
  • फैसले के पीछे राजनीतिक कारणों पर चर्चाएं तेज।
भाजपा ने बड़े उत्साह के साथ प्रदेश कार्यसमिति की बहुप्रतीक्षित बैठक 18 और 19 जुलाई को धार्मिक नगरी ओरछा में आयोजित करने का फैसला किया था। लेकिन कार्यक्रम से पहले ही संगठन ने अचानक इस बैठक को आगे बढ़ाने का फैसला कर दिया। आधिकारिक वजह दतिया विधानसभा उपचुनाव और विधानसभा सत्र बताई गई है, लेकिन इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

उपचुनाव अभी दूर, फिर इतनी जल्दबाजी क्यों?

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का कहना है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव और विधानसभा सत्र को देखते हुए बैठक आगे बढ़ाई गई है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि उपचुनाव में अभी समय बाकी है। ऐसे में आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी आ गई कि महीनों से प्रस्तावित कार्यसमिति की बैठक पर ही ब्रेक लगा दिया गया?

संगठन के फैसले पर उठने लगे सवाल

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि किसी भी बड़े राजनीतिक दल की प्रदेश कार्यसमिति केवल औपचारिक बैठक नहीं होती। इसी मंच से आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और चुनावी दिशा तय होती है। ऐसे में अंतिम समय पर बैठक टालने का फैसला कई सवाल छोड़ गया है।

क्या सब कुछ उतना सामान्य है, जितना बताया जा रहा है?

संगठन की ओर से इसे सामान्य प्रशासनिक निर्णय बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे केवल उपचुनाव या विधानसभा सत्र तक सीमित कारण नहीं माना जा रहा। चर्चा इस बात की भी है कि क्या संगठन के भीतर कोई ऐसी रणनीतिक चुनौती है, जिसके चलते बैठक को फिलहाल टालना बेहतर समझा गया।

ओरछा की तैयारी पर भी लगा विराम

ओरछा में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को भाजपा के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा था। कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर उत्साह था। लेकिन अचानक कार्यक्रम स्थगित होने से अब सभी की नजर नई तारीख और उसके पीछे की वास्तविक राजनीतिक रणनीति पर टिक गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल

यदि वजह केवल दतिया उपचुनाव और विधानसभा सत्र है, तो क्या यह फैसला वास्तव में समय प्रबंधन का हिस्सा है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति छिपी हुई है? इसका जवाब आने वाले दिनों में संगठन की अगली घोषणा और राजनीतिक गतिविधियां ही देंगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

सोशल मीडिया की सियासत तेज: नर्मदा विवाद पर कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला

एक साल की देरी के बाद जागा संगठन! आखिर क्यों अब हो रही भाजपा कार्यसमिति की बैठक

भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, सीएम से कहा-रायपुर को नया कलेक्टर चाहिए

प्रतिमा बागरी जाति विवाद: जिस मुनादी पर मंत्री हुए नाराज, वो सालों से नियम में

Tags:
  • प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
  • बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल
  • ओरछा
  • विधानसभा सत्र
  • दतिया उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर