बीजेपी ने जारी की राज्‍यसभा सूची: MP से तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल

Sandeep Kumar | Jun 04, 2026, 18:48 IST
Share
bjp rajyasabha candidates
bjp rajyasabha candidates

बीजेपी ने 4 जून को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों से पार्टी ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को टिकट दिया है।

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने अन्य राज्यों से राज्यसभा भेजे जाने वाले उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

4 जून को भाजपा ने लिस्ट जारी की। मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों से भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल (Rajneesh Agarwal ) को उम्मीदवार बनाया है।

दोनों नामों की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इसमें मध्य प्रदेश की तीन सीटें शामिल हैं।

bjp
bjp

तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को टिकट

प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने राष्ट्रीय नेता तरुण चुग और वरिष्ठ नेता रजनीश अग्रवाल पर भरोसा जताया। दोनों अब राज्यसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

कौन हैं तरुण चुग ?

तरुण चुग मूल रूप से पंजाब के अमृतसर से हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना समेत कई राज्यों में प्रभारी का काम किया। वे चुनावी प्रबंधन में पार्टी की केंद्रीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। 2023 में भाजपा ने उन्हें लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय महासचिव बनाए रखा। हाल ही में मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया।

bjp
bjp

कौन हैं रजनीश अग्रवाल ?

रजनीश अग्रवाल मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश सचिव हैं। संगठन में बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल में बूथ प्रबंधन प्रभारी की भूमिका का उल्लेख है। लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और प्रदेश स्तर पर कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वे पर्दे के पीछे काम करने वाले संगठनात्मक नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी पहचान चुनावी नेटवर्क और कार्यकर्ता तंत्र को मजबूत करने में है।

bjp
bjp

अन्य राज्यों से इनको टिकट

  • राजस्थान से बीजेपी ने डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनियां को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। सतीश पूनिया का नाम घोषित होने के बाद राजस्थान की राजनीति में इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।
  • अरुणाचल प्रदेश से भाजपा ने ताई तागाक को उम्मीदवार घोषित किया है। मणिपुर से ए. शारदा देवी को राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है।
  • गुजरात से भाजपा ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया शामिल हैं। राज्यसभा की चार सीटों के लिए इन नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है।
  • राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए भाजपा ने ओडिशा से देवाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को उपचुनाव के लिए आधिकारिक स्वीकृति भी मिल गई है।

ये भी पढ़ें...

भाजपा ने सतीश पूनियां व अलका गुर्जर को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, 18 जून को वोटिंग होगी

एमपी राज्यसभा चुनाव: दिल्ली में महामंथन, कांग्रेस कैंडिडेट का ऐलान अगले दो दिन में

MP राज्यसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व से की मुलाकात

आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर हो सकती है चर्चा

Tags:
  • बीजेपी
  • सतीश पूनिया
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यसभा
  • राज्यसभा चुनाव
  • Rajneesh Agarwal
  • अलका गुर्जर
  • तरुण चुघ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि