बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते, कूनो नेशनल पार्क में अब चीतों की संख्या 45

Jitendra Shrivastava | Feb 28, 2026, 18:09 IST
Share
cheetahs
Photograph: (thesootr)

भारत के कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 9 चीते लाए गए। चीता प्रजनन और जेनेटिक विविधता को मदद मिलेगी। इसके साथ ही अब देश में कुल 48 चीते हो गए हैं।

कूनो नेशनल पार्क में शनिवार, 28 फरवरी की सुबह 9 नए चीते लाए गए। बोत्सवाना से 6 मादा और 3 नर चीते वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से कूनो लाए गए। अब कूनो में चीतों की संख्या 36 से बढ़कर 45 हो गई है। गांधी सागर अभयारण्य के तीन चीतों को मिलाकर पूरे देश में चीते की कुल संख्या 48 हो गई है।

केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए कूनो नेशनल पार्क में कदम रखा। सुबह लगभग 9:20 बजे, मंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से क्रेट का हैंडल घुमाकर दो चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि मादा चीतों की अधिक संख्या से कूनो में लिंगानुपात में सुधार होगा, जिससे भविष्य में प्राकृतिक प्रजनन की संभावनाएं और मजबूत हो सकती हैं।

भारत में चीता पुनर्स्थापना की पहल

भारत में वन्यजीव संरक्षण मेंचीते की पुनर्स्थापना का यह प्रोजेक्ट अब तक बहुत सफल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2009 में कूनो को चीता पुनर्स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त जगह माना गया था।

बोत्सवाना से आए 9 चीते

बोत्सवाना से 6 मादा और 3 नर चीते वायुसेना के विशेष विमान से कूनो नेशनल पार्क लाए गए। इन चीतों का क्वारंटीन एक महीने तक विशेषज्ञों की निगरानी में किया जाएगा। इन चीतों से कूनो के चीता कुनबे की संख्या 45 हो गई है।

लिंगानुपास में होगा सुधार

इस नई खेप में मादा चीतों की संख्या अधिक है, जिससे कूनो में लिंगानुपात (Sex Ratio) बेहतर होगा। इससे प्राकृतिक प्रजनन की संभावना भी बढ़ेगी। तीन अलग-अलग देशों के चीतों का एक साथ होना, इस प्रोजेक्ट के सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

भारत में चीतों की अभी स्थिति

कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, वहीं गांधी सागर अभयारण्य में तीन चीते हैं। कुल मिलाकर भारत में चीतों की संख्या अब 48 हो गई है। इनमें से 20 चीते नामीबिया से, 19 दक्षिण अफ्रीका से और 9 बोत्सवाना से आए हैं।

संरक्षण की दिशा में भारत के प्रयास

भारत में चीतों के पुनर्स्थापना के प्रयासों के तहत 97 देशों ने जैव विविधता संरक्षण के लिए कदम उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस सहयोग को ऐतिहासिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से यह योजना सफल रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

कूनो नेशनल पार्क में चीता हाफ सेंचुरी की तैयारी, बोत्सवाना से 8 नए चीते पहुंचेंगे मध्य प्रदेश

कूनो नेशनल पार्क का चीता भटक कर राजस्थान आया, तीन दिन से नहीं किया हैं कोई शिकार

कूनो से आया चीता : राजस्थान में बना ली अपनी टेरिटरी, मध्य प्रदेश अपना चीता फिर वापस ले गया

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर सीएम मोहन यादव 3 चीतों को करेंगे रिलीज, शिकारा नाव का भी करेंगे शुभारंभ

Tags:
  • कूनो नेशनल पार्क
  • चीते
  • गांधी सागर अभयारण्य
  • वन्यजीव संरक्षण
  • बोत्सवाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज