पार्लर से लौटकर आई दुल्हन मैरिज हॉल से भागी, वॉट्सऐप ने खोल दिया राज

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
porler bride bhpal
porler bride bhpal Photograph: (thesootr )

भोपाल में एक शादीशुदा दुल्हन ने रिसेप्शन से ठीक पहले फिल्मी अंदाज में फरार होकर सभी को चौंका दिया। पार्लर से लौटते ही तीन युवक उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। कुछ घंटों बाद दुल्हन ने वॉट्सऐप वीडियो पोस्ट कर खुलासा किया कि…

भोपाल में एक शादीशुदा दुल्हन का अपने रिसेप्शन से ठीक पहले फिल्मी स्टाइल में फरार होना शहरभर में चर्चा का विषय बन गया। पार्लर से तैयार होकर लौटी दुल्हन जैसे ही मैरिज हॉल के बाहर कार से उतरी, तभी एक तेज रफ्तार कार वहां आकर रुकी। कार से तीन युवक निकले, उन्होंने दुल्हन की बहन को धक्का दिया और दुल्हन को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए।

‘मैं आशीष से नहीं करना चाहती थी शादी’, मैरिज गार्डन से भागी दुल्हन ने जारी किया Video, कहा- मना किया तो जबरदस्ती…   
‘मैं आशीष से नहीं करना चाहती थी शादी’, मैरिज गार्डन से भागी दुल्हन ने जारी किया Video, कहा- मना किया तो जबरदस्ती…   


वॉट्सऐप वीडियो से खुला राज!

इस घटना के कुछ घंटे बाद दुल्हन ने वॉट्सऐप स्टेटस पर एक वीडियो पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया। वीडियो में उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है और उसके माता-पिता को इसके बारे में पहले से सब कुछ पता था। उसके मुताबिक, परिवार ने प्रेमी से शादी कराने से इनकार कर दिया, जिसके चलते उसे यह फैसला लेना पड़ा।

खबर यब भी...

विदाई से पहले टायर पंक्चर! संयोग या साजिश?

इस शादी में पहले से ही कई अजीब घटनाएं हो रही थीं। फेरों के बाद जब गंजबासौदा में विदाई की तैयारी हो रही थी, तब किसी ने दूल्हे की कार के चारों टायर पंक्चर कर दिए थे। मजबूर होकर दूल्हा-दुल्हन को बस से भोपाल आना पड़ा।

तीन-चार साल पुराना कनेक्शन?

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया कि दुल्हन पिछले तीन-चार साल से गंजबासौदा निवासी अनिकेत मालवीय के संपर्क में थी। अनिकेत, जो डीजे का काम करता है, उसी इलाके में रहता था, जहां दुल्हन का मायका था। कॉल रिकॉर्ड से पता चला कि शादी से पहले दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई थी।

खबर यब भी...

कार से कूदी और सीधे प्रेमी के पास पहुंची

टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के अनुसार, अब तक की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि दुल्हन ने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया। जैसे ही रिसेप्शन के लिए दूल्हे की कार रुकी, दुल्हन तेजी से कार से उतरी और पास खड़ी दूसरी कार में जाकर बैठ गई। इस कार में अनिकेत पहले से मौजूद था, जिसे अशफाक चला रहा था और उनके साथ राहुल भी था।

प्रेम कहानी या गहरी साजिश

घटना के बाद दूल्हे ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और तुरंत भोपाल से गंजबासौदा जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कराई। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। एक टीम गंजबासौदा में जांच कर रही है, जबकि दूसरी टीम सागर में आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। क्या यह सिर्फ एक प्रेम कहानी है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? इस सवाल का जवाब जल्द ही मिल सकता है!

FAQ

  1. भोपाल में दुल्हन के फरार होने की घटना क्या थी?
    भोपाल में एक शादीशुदा दुल्हन रिसेप्शन से ठीक पहले अचानक कार से उतरी और दूसरी कार में बैठकर फरार हो गई। कुछ घंटे बाद उसने वॉट्सऐप वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को कोई जबरन अपहरण के प्रमाण नहीं मिले हैं। दुल्हन ने खुद वीडियो में कहा कि वह अपनी मर्जी से गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दुल्हन पिछले तीन-चार सालों से अनिकेत नाम के युवक के संपर्क में थी। वे अक्सर फोन पर बात किया करते थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • गंजबासौदा
  • GANJBASODA
  • whatsapp
  • शादीशुदा महिला
  • मध्य प्रदेश समाचार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर