महाकाल नगरी में चला मोहन सरकार का बुलडोजर, मंदिर के पास चिकन-मटन की दुकानें जमींदोज
Amresh Kushwaha | Aug 29, 2025, 14:57 IST
bulldozer-action-chicken-mutton-illegal-shop-mahakal-temple-ujjain
उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास चिकन मटन की अवैध दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। हिंदूवादी संगठनों ने इस दुकान पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने इसे ध्वस्त किया।
मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में महाकालेश्वर मंदिर के पास अवैध चिकन मटन की दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मोहन यादव सरकार के जरिए की गई है। शहर के बेगम बाग क्षेत्र में स्थित चिकन मटन की दुकानों को ध्वस्त किया गया। इन दुकानों को कई महीने से बिना अनुमति के चलाया जा रहा था।
इस कार्रवाई के बाद उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप कुमार सोनी ने जानकारी दी कि हाईकोर्ट के जरिए दिए गए स्टे आर्डर के समाप्त होने के बाद यह कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई से कुछ महीने पहले भी इसी क्षेत्र की 12 बिल्डिंगों को जमींदोज किया गया था। इनमें अवैध निर्माण वाली बिल्डिंगे शामिल थी।
ये खबर भी पढ़िए...महाकाल नगरी के मुस्लिम इलाके बड़ी बुलडोजर कार्रवाई, नींद खुलते ही लोगों ने देखा खौफनाक मंजर
ये खबर भी पढ़िए...मछली परिवार की कोठी पर मोहन सरकार की बड़ी कार्रवाई, 25 करोड़ की तीन मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
महाकाल मंदिर के पास स्थित इन अवैध चिकन मटन की दुकानों पर हिंदूवादी संगठनों ने कई बार आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इस पवित्र क्षेत्र के पास इस तरह की नॉनवेज दुकानों का होना धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं है। इन संगठनों ने यह भी दावा किया था कि मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रही थी।
पिछले कुछ महीनों से इन दुकानों को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। वहीं अब सरकार ने इस मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों को बंद कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल की दो मस्जिदों पर बुलडोजर एक्शन का खतरा, लगातार बढ़ रहा है विवाद, जिला प्रशासन की चेतावनी
इससे पहले भी मध्यप्रदेश सरकार ने कई बार अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है। सरकार का मानना है कि अवैध कब्जों और दुकानों के कारण न केवल शहर की सुंदरता और सुरक्षा प्रभावित होती है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
एमपी में बुलडोजर कार्रवाई | उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर | मोहन सरकार | उज्जैन न्यूज | उज्जैन महाकाल मंदिर | MP News
महाकाल नगरी में चली बुलडोजर
उज्जैन में यह कार्रवाई विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास अनीसा बी की बिल्डिंग में चल रही अवैध दुकानों पर की गई। मोहम्मद वसीम और मोहम्मद शादाब के जरिए संचालित इन दुकानों में चिकन और मटन बेचे जा रहे थे। इस कार्रवाई में करीब 50 पुलिस अधिकारी और जवानों के साथ 100 नगर निगम कर्मी और प्रशासनिक अमला मौजूद था। बुलडोजर और पोकलेन मशीनों के के जरिए इन दुकानों को ध्वस्त किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...महाकाल नगरी के मुस्लिम इलाके बड़ी बुलडोजर कार्रवाई, नींद खुलते ही लोगों ने देखा खौफनाक मंजर
उज्जैन में अवैध दुकानों पर चले बुलडोजर की खबर पर एक नजर
|
हिंदूवादी संगठनों की आपत्ति
पिछले कुछ महीनों से इन दुकानों को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। वहीं अब सरकार ने इस मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों को बंद कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल की दो मस्जिदों पर बुलडोजर एक्शन का खतरा, लगातार बढ़ रहा है विवाद, जिला प्रशासन की चेतावनी
अवैध निर्माणों के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
एमपी में बुलडोजर कार्रवाई | उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर | मोहन सरकार | उज्जैन न्यूज | उज्जैन महाकाल मंदिर | MP News
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj