आदिवासी युवक को पीटने वाले शोहराब के घर चला बुलडोजर, एक गिरफ्तार

Marut raj | Feb 14, 2024, 16:49 IST
Share
बैतूल
बैतूल

आरोपियों ने जिस कमरे में वारदात को अंजाम दिया वह अतिक्रमण कर बनाया गया था। नवंबर 23 को दिया था वारदात को अंजाम। सोशल मीडिया में वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस आई हरकत में।

भोपाल. आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने के मामले में प्रशासन ने बुधवार को सख्त कार्रवाई की। घटना के मुख्य आरोपी चैंट उर्फ शोहराब के अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चला दिया। पुलिस ने शोहराब हुसैन निवासी आजाद वार्ड बैतूल, रिंकेश चौहान, सोहेल एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सेक्स की गोलियां खाकर पति बना हैवान, सुहागरात में पत्नी की ले ली जान

एक आरोपी गिरफ्तार

हथियार लेकर क्लब, होटल में गए तो पुलिस को हो जाएगी खबर

आदिवासी युवक के साथ मारपीट के आरोप मो. सोहेल पिता सलीम कपूर निवासी पटेल वार्ड मुलताई को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष पवार के अनुसार आदिवासी समाज के युवक आशीष परते निवासी बांसपानी के साथ मुख्य आरोपित चैंट उर्फ शोहराब के आजाद वार्ड के जिस कमरे में उल्टा लटकाकर नग्न कर मारपीट की गई थी, वह अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाया गया था। बुधवार को नगर पालिका और राजस्व की टीम के साथ मिलकर उसे बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया है।

मुरैना में बोर्ड परीक्षा में आंसर शीट लेकर भागा छात्र, जानिए क्यों ?

आपराधिक रिकॉर्ड

बोर्ड परीक्षा की फर्जी खबर फैलाई तो होगा एक्शन, CBSE ने दी चेतावनी

आरोपी चैंट पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। प्रकरण के सभी आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। सभी की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बैतूल के बांसपानी निवासी आशीष परते को 15 नवंबर 2023 को जबरन बैतूल लाया गया और चैंट के घर ले जाकर उसे नग्न कर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा था। इसका वीडियो भी आरोपियों द्वारा बनाया गया। मंगलवार 13 फरवरी की शाम को मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपितों की तलाश प्रारंभ की गई। Bulldozer | tribal

Tags:
  • आदिवासी
  • गिरफ़्तार
  • tribal
  • BULLDOZER
  • बुलडोजर
  • आदिवासी युवक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा