इस ऐतिहासिक मस्जिद पर वक्फ बोर्ड का नहीं है अधिकार - हाईकोर्ट

Neel Tiwari | Published:
Share
Burhanpur Jama Masjid Waqf Board
Burhanpur Jama Masjid Waqf Board

संरक्षित इमारत घोषित की गई मस्जिद को वक्फ बोर्ड के सीईओ ने बोर्ड की संपत्ति बताते हुए पुरातत्व विभाग को ही अतिक्रमणकारी बता दिया था। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस मामले में यह आदेश दिया है कि इस मस्जिद पर वक़्फ़ बोर्ड का कोई अधिकार नहीं है।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले मे स्थित बीबी की मस्जिद जिसे बीबी साहेबा मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है । इसे राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है । इतिहासकारों के अनुसार मस्जिद का निर्माण 16वीं शताब्दी में फारुकी वंश के शासनकाल के दौरान हुआ था, यह वही काल था जब बुरहानपुर की जामा मस्जिद का भी निर्माण हुआ था संभवतः इसका निर्माण आदिल खान फारुकी तृतीय की रानी बेगम रुकैया ने करवाया था, जो गुजरात के सुल्तान मुजफ्फर शाह तृतीय की बेटी थीं । इस मस्जिद को साल 1913 मे ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया गया था इसके साथ ही बुरहानपुर किले मे स्थित शाह शुजा का मकबरा और नादिर शाह का मकबरा भी ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया गया था । साल 1925 में भारत सरकार ने प्राचीन स्मारक तथा पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम 1904 (Ancient Monuments Preservation Act) की धारा 3(1) के अतर्गत इसे संरक्षित करने राजपत्र प्रकाशित हुआ था ।

वक्फ ने पुरातत्व विभाग को बात दिया अतिक्रमकारी

साल 1905 में क का बोर्ड के द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसमें इस संरक्षित ऐतिहासिक मस्जिद को वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी बता दिया गया। हालांकि इस नोटिफिकेशन को किसी भी पक्ष के द्वारा चैलेंज नहीं किया गया लेकिन 19 जुलाई 2013 में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के सीईओ ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को इस जगह को खाली करने का आदेश दिया । इस तरह वक्फ बोर्ड ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को ही अतिक्रमणकारियों बता दिया था जिसके खिलाफ हाई कोर्ट में यह याचिका लगाई गई थी। ये खबर भी पढ़ें...

आज ही के दिन हुआ था भारत में पहला मोबाइल कॉल, जानें किसने किया था

यह इमारतें नहीं हमारा इतिहास और संस्कृति - हाइकोर्ट

मामले की सुनवाई में हाई कोर्ट के जस्टिस जीएस आहलूवालिया ने वक़्फ़ बोर्ड और अन्य प्रतिवादी के अधिवक्ताओं से सवाल किया कि आखिर इस ऐतिहासिक इमारत पर कब्जा लेकर आप क्या करना चाहते हैं। क्योंकि यह संरक्षित इमारत है तो इसे हाथ भी लगाने का किसी को अधिकार नहीं है। जस्टिस अहलूवालिया ने मामले की सुनवाई मैं यह कहा कि यह इमारतें नहीं हमारी संस्कृति और इतिहास हैं। यह उस काल की उत्कृष्ट तकनीकों का उदाहरण हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस समय कंप्यूटर और आज की तकनीक नहीं थी, तब भी ऐसी इमारतें बनाई गई हैं जिसमें गुंबज का मात्र एक पत्थर हिला देने से पूरी इमारत ध्वस्त हो जाएगी तो ऐसी धरोहरों का संरक्षण जरूरी है।
्
्

ये खबर भी पढ़ें...

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की उज्जैन के लिए उड़ान अब रविवार को, जानें पूरा शेड्यूल

वक्फ बोर्ड का आदेश और नोटिफिकेशन गैरकानूनी

इस याचिका की सुनवाई मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच में जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया की कोर्ट में हुई। सनी के दौरान पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से यह तथ्य रखा गया कि इस मस्जिद को 1904 मैं ही ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया जा चुका है और इसका राज पत्र भी साल 1925 में प्रकाशित हो चुका है। और इस तरह वक़्फ़ बोर्ड के द्वारा 1995 मैं बने वक्त एक्ट के अंतर्गत जारी किया गया नोटिफिकेशन असंवैधानिक है। कोर्ट ने इस मामले में आदेश देते हुए यह कहा कि वक़्फ़ बोर्ड के द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन और वक़्फ़ बोर्ड के सीईओ के द्वारा जारी किया गया आदेश दोनों गैर कानूनी हैं । कोर्ट ने बोर्ड के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन और आदेश दोनों को स्थगित करते हुए यह साफ किया है कि इस मस्जिद पर वक़्फ़ बोर्ड का अधिपत्य नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • waqf board news
  • वक्फ बोर्ड संपत्ति
  • MP वक्फ बोर्ड
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • वक्फ बोर्ड
  • बुरहानपुर की जामा मस्जिद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर