लोकसभा चुनाव : विजयवर्गीय की खास रणनीति, अब 25 लाख रुपए के डेवलपमेंट का क्यों दिया ऑफर

Marut raj | May 02, 2024, 16:38 IST
Share
Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya will give Rs 25 lakh for making Congress free booth द सूत्र
Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya will give Rs 25 lakh for making Congress free booth द सूत्र

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जिस भी पोलिंग बूथ पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, वहां मैं 25 लाख रुपए के विकास कार्य कराऊंगा।

भोपाल. मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ( Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya ) ने कांग्रेस मुक्त बूथ के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections) में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 2 मई को महू पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जिस भी पोलिंग बूथ पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, वहां 25 लाख रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी प्रत्याशी सावित्रि ठाकुर को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से बात की। इस मौके पर कांग्रेस से बीजेपी में आए अक्षय कांति बम भी मौजूद थे। इस दौरान पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार के करीबी सरपंच और कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने बीजेपी की सदस्यता ली। उधर, कांग्रेस ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने ये बयान देकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

ये खबरें भी पढ़ें... जर्मनी की टूरिस्ट को एमपी के युवका ने ठगा

जो भी भारत माता की जय बोलेगा, वह हमारा भाई

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम भारत माता बोलते हैं। हमारे देश के अलावा पूरे विश्व में कोई और अपने देश को मां नहीं कहता है। इसलिए जो भी भारत माता की जय बोलेगा, वह हमारा भाई है। चाहे वह किसी भी जाति का हो, देश को मजबूत करने के लिए जात-पात से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की बात करना चाहिए। देश को हमें आगे बढ़ाना है।

ये खबर भी पढ़ें....हिंदुओं का विवाद तभी माना जाएगा, जब उन्होंने शादी की रस्में पूरी की हों

कार्यकर्ताओं को दिया नया नारा

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जिस भी पोलिंग बूथ पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, वहां मैं 25 लाख रुपए के विकास कार्य कराऊंगा। क्या आप सब लोग ये प्रयास करेंगे कि कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिले। मैं एक नारा और देकर जा रहा हूं, मेरा बूथ-मेरी लोकसभा। आप लोग बूथ के कार्यकर्ता हैं। पूरी दुनिया की चिंता मत करिए, आप बूथ की चिंता कीजिए। आप सोचिए कि ये मेरी लोकसभा है, इसको मैं जिताऊंगा, तो पूरी लोकसभा जीत जाएंगे हम। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि मैं अपना पोलिंग बूथ जिताऊंगा। बोलिए भारत माता की जय। फिर से एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार।

ये खबर भी पढ़ें... केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मां की हालत नाजुक

विजयवर्गीय का बयान आचार संहिता का उल्लंघन- कांग्रेस

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस के प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है। विजयवर्गीय बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने एक तरफ जनता को प्रलोभन भी दिया है, तो दूसरी तरफ चेतावनी भी दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिस बूथ पर कांग्रेस को वोट दिया, वहां विकास के काम नहीं होंगे।

ये खबरें भी पढ़ें....मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के हाल बेहाल

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya
  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं