कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट ने बताई थी गिरफ्तारी जरूरी

Sanjay Gupta | Jul 11, 2025, 20:17 IST
Share
cartoonist-hemant-malviya-supreme-court
Photograph: (The Sootr)

कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका मंजूर करते हुए 14 जुलाई को सुनवाई तय की है। मालवीय पर आरएसएस और पीएम मोदी पर विवादित कार्टून साझा करने का आरोप है।

INDORE. आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित कार्टून साझा करने वाले कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पुहंच गया है। मालवीय ने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है और इस पर 14 जुलाई को सुनवाई तय की गई है।

8 जुलाई को हाईकोर्ट ने खारिज की थी

इससे पहले मंगलवार 8 जुलाई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हेमंत की याचिका खारिज कर दी थी। मालवीय की अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने कहा कि मामला एक कार्टून से संबंधित है, जिसे मालवीय ने 2021 में कोविड के दौरान बनाया था, इस अपराध में अधिकतम तीन साल की ही सजा का प्रावधान है।

अधिवक्ता विनय जोशी ने की है शिकायत

इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने हाल ही में आरएसएस और पीएम मोदी को लेकर विवादित कार्टून बनाए थे। अधिवक्ता और आरएसएस के स्वयंसेवक विनय जोशी ने हेमंत मालवीय के खिलाफ शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि उन्होंने फेसबुक पर हेमंत मालवीय की प्रोफाइल देखी, जहां यह कार्टून पोस्ट किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सामग्री जानबूझकर आरएसएस और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से साझा की गई है। साथ ही प्रधानमंत्री और भगवान शिव पर की गई टिप्पणियों को समाज में तनाव फैलाने वाला बताया।

हेमंत मालवीय से संबंधित अन्य खबरें

RSS और PM मोदी पर आपत्तिजनक कार्टून बनाने वाले हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

कार्टून से RSS, पीएम मोदी की छवि धूमिल करने के आरोपी कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को अग्रिम जमानत नहीं

भगवान शिव, RSS, पीएम नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक कार्टून पर कार्टूनिस्ट के खिलाफ इंदौर में केस

कार्टूनिस्ट के कार्टून क्यों मचाते हैं हड़कंप? जानें इसका A to Z

हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में मामला: संघ और प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित कार्टून बनाने के कारण कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में पहुंची। सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई को सुनवाई तय की है।

हाईकोर्ट ने 8 जुलाई को खारिज की थी याचिका: 8 जुलाई को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने बताया कि कार्टून में अधिकतम तीन साल की सजा का प्रावधान है।

विनय जोशी की शिकायत: इंदौर के अधिवक्ता और आरएसएस स्वयंसेवक विनय जोशी ने हेमंत मालवीय के खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया कि विवादित कार्टून से आरएसएस और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

पिछले केस: हेमंत मालवीय के खिलाफ पहले भी शिकायतें और मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें बाबा रामदेव और पीएम मोदी की मां के निधन पर विवादित पोस्ट शामिल हैं। हाईकोर्ट ने इन मामलों को ध्यान में रखते हुए अग्रिम जमानत खारिज की थी।

मालवीय पर पहले भी हुए ऐसे केस

कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय के खिलाफ इसके पहले भी केस हुए हैं। हरिद्वार के कनखल थाने में बाबा रामदेव ने भी एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर मालवीय द्वारा की गई एक पोस्ट को लेकर भी आपत्ति जताई गई थी।

उस समय भी थाने में शिकायत की गई थी, जिसके बाद मालवीय पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट ने इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मालवीय ने इस पर द सूत्र से कहा था कि बहुत छोटा मामला है, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या हो रहा है। MP News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • पीएम मोदी
  • RSS
  • MP
  • इंदौर
  • Indore
  • हाईकोर्ट
  • संघ
  • हेमंत मालवीय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा