गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में सीएम डॉ. मोहन यादव ने छोड़े दो चीते पावक और प्रभास

Sandeep Kumar | Apr 20, 2025, 19:01 IST
Share
cheetahs-released-gandhi
cheetahs-released-gandhi

मध्य प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। कूनो नेशनल पार्क में दो साल बिताने के बाद अफ्रीकी मूल के दो चीते प्रभाष और पावक को गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में बसाया गया है।

MP News: गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में सीएम मोहन यादव ने दो चीते प्रभाष और पावक छोड़ा है। उन्होंने इसे चीतों के पुनर्वास की दिशा में मील का पत्थर बताया। दरअसल दक्षिण अफ्रीका से फरवरी 2023 में भारत लाए गए प्रभाष और पावक नामक दो चीतों ने कूनो नेशनल पार्क में दो साल बिताए है। इन चीतों को अब गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य में छोड़ा गया है। रविवार यानी आज 20 अप्रैल की दोपहर को दोनों चीते यहां पहुंचे और शाम को सीएम मोहन यादव ने उन्हें नए बाड़े में छोड़कर नया इतिहास रचा।

वन्यजीवों के संरक्षण का नया अध्याय: सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह केवल चीतों का स्थान परिवर्तन नहीं, बल्कि भारत में वन्यजीवों के संरक्षण का नया अध्याय है। उन्होंने कहा गांधी सागर क्षेत्र संसाधनों से भरपूर है और यहां की जलवायु और भौगोलिक स्थिति चीतों के लिए अनुकूल है।

ये खबर भी पढ़िए... मंदिर के नीचे चट्टान से टपक रहा बूंद-बूंद पानी, बुझा रहा लोगों की प्यास

आने वाले हैं और चीते, बढ़ेगा कुनबा

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अगले महीने बोत्सवाना से चार और चीते भारत लाए जाएंगे। इसके अलावा केन्या और दक्षिण अफ्रीका से भी चीतों को लाने की योजना है। यह प्रक्रिया भारत में चीतों की संख्या बढ़ाने और उनकी नस्ल को संरक्षित करने के लिए की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए... CM एक्सीलेंस अवॉर्ड: मध्य प्रदेश के 14 अधिकारियों और शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

चीतों का भारत आगमन

प्रभाष और पावक दोनों अफ्रीका के वाटरबर्ग बायोस्फीयर रिजर्व के मूल निवासी हैं। इनकी उम्र लगभग 6 साल है। भारत में इनका आगमन चीतों के पुनर्वास और संरक्षण की अंतरराष्ट्रीय परियोजना का हिस्सा है। इनको अफ्रीका से भारत लाया गया था।

ये खबर भी पढ़िए... मैं आपकी क्रू मेंबर बोल रही हूं... ये मेरी आखिरी उड़ान है, जानें ऐसा क्यों बोली फ्लाइट अटेंडेंट

गांधी सागर: चीतों का दूसरा घर

गांधी सागर अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर जिलों में फैला है। यह क्षेत्र अब प्रदेश में चीतों का दूसरा निवास स्थल बन गया है। कूनो नेशनल पार्क के बाद यह दूसरा वन्यजीव क्षेत्र है जहां चीतों को बसाया गया है। यह स्थान अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है।

ये खबर भी पढ़िए... पुलिस की एडवाइजरी: GHIBLI ART जनरेट करते समय रखें ये सावधानियां

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • चीते
  • दक्षिण अफ्रीका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच