कूनो में 1500 चीतल को शिफ्ट करने की तैयारी, चीतों की खुराक बनेंगे
Shreya Nakade | Jun 12, 2024, 14:22 IST
कूनो में चीतल
मध्य प्रदेश के प्रचलित कूनो नेशनल पार्क के चीतों के खान-पान का इंतजाम बेहतर किया जा रहा है। यहां 1500 चीतल ट्रांसलोकेट करने का निर्णय लिया गया है...
मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क ( kuno nationa park ) अब अपने चीतों के लिए जाना जाता है। इन चीतों की अच्छी देखभाल के लिए खानपान को बेहतर करने की कवायद की जा रही है। दरअसल पार्क के अंदर पर्याप्त भोजन न मिलने पर चीतों का पार्क से बाहर जाने का खतरा रहता है। इससे चीतों और आम लोगों की जान को खतरा हो सकता है।
चीतों को पार्क से बाहर जाने से रोकने के लिये कूनो नेशनल पार्क में ही 1500 चीतल शिफ्ट किए जायेंगे ( 1500 cheetal shifting to kuno national park )। ये चीतल पेंच एवं बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व तथा माधव नेशनल पार्क से ट्रांसलोकेट होंगे। तीनों वन्य प्राणी क्षेत्रों से 500-500 चीतल लिये जाएंगे। चीतल के ट्रांसलोकेशन के लिए मंगलवार को मंत्रालय में स्थित वन विभाग ने अनुमति प्रदान कर दी है। अब वन मुख्यालय की वन्यप्राणी शाखा शिफ्टिंग की तैयारी करेगी।
पहले भी ट्रासलोकेट किए थे 1 हजार चीते
कूनो नेशनल पार्क के चीतों की खुराक को ध्यान में रखते हुए यहां पहले भी चीतल ट्रांसलोकेट किए गए थे। इससे पहले 1000 चीतों को ट्रांसफर किया गया था। चीतों की खुराक के लिए की जाने वाली इस तरह की शिफ्टिंग को प्रे-बेस बढ़ाना या शिकार बढ़ाना कहा जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...
चीतों का घर बना एमपी: कूनो के बाद अब गांधीसागर में बसाए जाएंगे चीते, अफ्रीका की लगी मुहर...
कूनो की तरह चीतों का घर बनेगा गांधीसागर अभ्यारण
कूनो नेशनल पार्क की तरह ही अब मध्य प्रदेश के गांधी सागर अभयारण्य ( Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary )में चीतों का एक और आशियाना बनकर तैयार होगा। दरअसल दक्षिण अफ्रीका से कुछ और चीते लाकर यहां शिफ्ट करने के प्रयास चल रहे हैं। वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक में इसकी मंजुरी दे दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...
गांधीसागर अभयारण्य में लाए जाएंगे चीते, 64 वर्ग किमी क्षेत्र में बाड़ा बनकर तैयार, भोजन के लिए कान्हा नेशनल पार्क से लाए 23 चीतल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman