Chemical device case मामले में नया खुलासा, 2 करोड़ में डिवाइस को बेचने के लिए की थी डील

Amresh Kushwaha | Jul 15, 2024, 12:08 IST
Share
केमिकल डिवाइस
केमिकल डिवाइस

उत्तराखंड पुलिस ने केमिकल डिवाइस मामले में भोपाल के दो आरोपियों समेत पांच को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी डिवाइस को 2 करोड़ में बेचने की तैयारी में थे।

केमिकल डिवाइस के साथ उत्तराखंड में पकड़ाए भोपाल के युवकों से पूछताछ में नया मोड़ सामने आया है। पूछताछ में आरोपी डिवाइस को 2 करोड़ में बेचने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। भोपाल निवासी जैद अली और अभिषेक जैन समेत 5 लोगों को जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...BSNL दे रहा है घर बैठे Free SIM Delivery की सुविधा, ऐसे करें अप्लाई

जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून में उत्तराखंड पुलिस ने भोपाल के दो युवकों को केमिकल डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके साथ उत्तरप्रदेश और दिल्ली के तीन युवक भी पकड़े गए हैं। यह गिरफ्तारी एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा ऑपरेशन का हिस्सा थी, जिसमें बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम बुलाई गई थी। पूरी खबर thesootr के इस लिंक पर क्लिक कर देखें - ( भोपाल के दो युवकों केमिकल डिवाइस के साथ गिरफ्तार, परीक्षण के लिए भेजा भाभा परमाणु केंद्र )

5 लाख रुपए में खरीदी थी डिवाइस

बरामद की गई डिवाइस की जांच की गई तो पता चला कि इसका इस्तेमाल मेडिकल फील्ड और बड़ी पाइप लाइन में लीकेज चेक करने में किया जाता है। जिसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। हालांकि आरोपियों ने पूछताछ में 5 लाख रुपए में 11 माह पहले यूपी के सहारनपुर निवासी राशिद उर्फ समीर से खरीदने की बात कही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहीं कोर्ट नें आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया।

ये खबर भी पढ़िए...अब राजधानी में आसानी से होंगे टाइगर के दीदार, MP का दूसर बड़ा शहर बनेगा भोपाल

इन आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सुमित पाठक निवासी बी-8 विजय नगर आगरा, सरवर हुसैन निवासी थाना रनोला नई दिल्ली, तबरेज आलम निवासी थाना बेहट सहानपुर, जैद अली निवासी थाना जहांगीराबाद भोपाल और अभिषेक जैन भानपुर भोपाल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने 2 अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...रेल यात्रा होगी सुगम, Indian Railway ने एक साथ कई ट्रेनों में बढ़ाए जनरल कोच

डिवाइस में गलत तरीके से केमिकल का उपयोग

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच में रेडियो एक्टिव मटेरियल (RAM) में तरल पदार्थ होने की बात सामने आई है। डिवाइस में केमिकल की जांच भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर ने की। जिसमें जांच टीम ने बिना किसी मापदंड के डिवाइस में गलत तरीके से केमिकल का उपयोग किए जाने की रिपोर्ट दी है।

डिवाइस के साथ ही रेडियोग्राफी कैमरा भी मिला है। पुलिस ने आरोपी सुमित पाठक, तबरेज आलम, सरवर हुसैन, जैद अली और अभिषेक जैन के खिलाफ धाराएं बढ़ाई है। केस में पूर्व आयकर अधिकारी को भी नामजद किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Bhopal News The Sootr
  • bhopal news hindi
  • केमिकल डिवाइस
  • Chemical device
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब