छतरपुर मामले में एक्शन : सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद आरोपी के घर चला बुल्डोजर, थाने पर किया था पथराव
Deeksha Nandini Mehra | Published:
छत्तरपुर शहर के कोतवाली थाने पर हुए पथराव
छतरपुर में पुलिस थाने पर हुए पथराव के मामले में सीएम मोहन यादव ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश में शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।
CM Mohan Yadav Action on Chhatarpur Stone Pelting Incident :मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के निर्देश के बाद छतरपुर थाने पर पथराव करने वाले आरोपी के घर बुल्डोजर चलाया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने 46 लोगों पर नामजद किया है वहीं 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों FIR दर्ज की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना का मुख्य आरोपी नया मोहल्ला निवासी हाजी शहजाद अली, पूर्व सदर को बनाया है। प्रशासन ने गुरूवार सुबह उसके मकान पर बुलडोजर चलवा दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने एक्स अकाउंट से अधिकारियों को निर्देश देते हुए लिखा कि छतरपुर जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिलने पर तुरंत उच्च अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और जवानों के समुचित इलाज के निर्देश दे दिए।
ये खबर पढ़िए ...छतरपुर में बवाल, कोतवाली में पथराव, टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने घटना के कुछ घंटों बाद ही संज्ञान लेते हुए डीजीपी सुधीर सक्सेना (MP DGP Sudhir Saxena) को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस सम्बन्ध में सीएम ने एक्स पर पोस्ट साझा किया था।
सीएम यादव ने आगे लिखा कि मध्यप्रदेश 'शांति का प्रदेश' है, कोई भी सुनियोजित तरीके से कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने मध्य प्रदेश के डीजीपी (डीजीपी सुधीर सक्सेना) को टैग करते हुए लिखा कि मैनें पुलिस के उच्च अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
ये खबर पढ़िए ...बैतूल में पहली बार मरीज को किया एयरलिफ्ट, मिला पीएमश्री एयर एंबुलेंस योजना का लाभ
दरअसल, मुंबई में हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब ( Hazrat Mohammad Prophet Sahib ) पर किसी युवक ने विवादित कमेंट कर दिया। विवादित टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग छतरपुर में पुलिस थाने में FIR दर्ज कराने पहुंच गए। कोतवानी में पुलिस और लोगों के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पथराव कर दिया। इस घटना में टीआई अरविंद कुजूर ( TI Arvind Kujur ) तीन सिपाही घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिककर्मियों का फिलहाल इलाज जारी है। टीआई की हालत फिलहाल गंभीर है,उनका ICU में इलाज चल रहा है।
ये खबर पढ़िए ...13 साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई, बच्ची चीखती रही और मारती रही चाची
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना का मुख्य आरोपी नया मोहल्ला निवासी हाजी शहजाद अली, पूर्व सदर को बनाया है। प्रशासन ने गुरूवार सुबह उसके मकान पर बुलडोजर चलवा दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
मध्य प्रदेश शांति का प्रदेश - सीएम यादव
ये खबर पढ़िए ...छतरपुर में बवाल, कोतवाली में पथराव, टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने घटना के कुछ घंटों बाद ही संज्ञान लेते हुए डीजीपी सुधीर सक्सेना (MP DGP Sudhir Saxena) को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस सम्बन्ध में सीएम ने एक्स पर पोस्ट साझा किया था।
सीएम यादव ने आगे लिखा कि मध्यप्रदेश 'शांति का प्रदेश' है, कोई भी सुनियोजित तरीके से कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने मध्य प्रदेश के डीजीपी (डीजीपी सुधीर सक्सेना) को टैग करते हुए लिखा कि मैनें पुलिस के उच्च अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
ये खबर पढ़िए ...बैतूल में पहली बार मरीज को किया एयरलिफ्ट, मिला पीएमश्री एयर एंबुलेंस योजना का लाभ
आज छतरपुर जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना मिलने पर तुरंत उच्च अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और जवानों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
मध्यप्रदेश 'शांति का प्रदेश' है, कोई भी सुनियोजित तरीके से कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 21, 2024
ये है पूरा मामला
देखें वीडियो
मध्य प्रदेश के छतरपुर में सिटी कोतवाली पर पथराव करने के मामले में सीएम डॉ.मोहन यादव के निर्देश के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। गुरुवार को पुलिस ने मामले में 46 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया। साथ ही पथराव करने वाले हाजी शहजाद अली के विला को जमींदोज कर दिया गया।… pic.twitter.com/ZDKBzScYey
— TheSootr (@TheSootr) August 22, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari