BJP जिलाध्यक्ष, नगराध्यक्ष में होगा CG मॉडल, रणदिवे नहीं होंगे रिपीट
Sanjay Gupta | Jan 09, 2025, 12:02 IST
randive
इंदौर में जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्ष का रिपीट होना बहुत ही मुश्किल है, जिन्हें लंबा समय हो गया है वह पद से विदा हो रहे हैं। यहां भी छत्तीसगढ़ मॉडल लागू किया जा सकता है।
मप्र बीजेपी में जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्ष के लिए मचे घमासान के बीच पार्टी ने उच्च स्तर पर तय हो गया है कि यहां भी छत्तीसगढ़ मॉडल ही लागू किया जाना है। इस तर्ज पर बात करें तो किसी भी जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्ष का रिपीट होना बहुत ही मुश्किल है। वहीं जिन्हें लंबा समय हो गया है वह पद से विदा हो रहे हैं। इंदौर महानगर अध्यक्ष का पांच साल से कार्यकाल संभाल रहे गौरव रणदिवे की विदाई तय हो गई है।
यदि छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े महानगर रायपुर की बात करें तो वहां सभी दबाव प्रभाव को परे करते हुए संगठन महानगर मंत्री को आगे बढ़ाया गया है। अन्य जिलों में भी पार्टी ने वहां पर संगठन के ही लोगों को प्रमोशन दिया है और उन्हें जिलाध्यक्ष, नगराध्यक्ष पद सौंपे गए हैं। किसी भी बड़े नेता के दबाव को दरकिनार किया गया है। इंदौर की बात करें तो यहां पर नगर महामंत्री में संदीप दुबे, सुधीर कोल्हे और सविता अखंड हैं। इसमें से सुधीर कोल्हे का नाम रायशुमारी में भी गया था। वहीं रायशुमारी की बात करें और युवा नेतृत्व की तो फिर दीपक टीनू जैन और सुमित मिश्रा का नाम रायशुमारी में सबसे आगे रहा है। वहीं अभिषेक बबलू शर्मा का नाम भी दौड़ में शामिल है।
हालांकि, इंदौर की बात करें तो यहां महामंत्री को पद मिलना मुश्किल है। कारण है कि संदीप दुबे पार्षद पति बनने के बाद बीजेपी दफ्तर से दूर हो गए, तो वहीं सुधीर कोल्हे विधानसभा दो से बाहर ही नहीं निकले और सविता अखंड की अपनी कार्य सीमाएं थीं। ऐसे में संगठन में ही सक्रिय अन्य नेता को मौका मिलने की पूरी संभावना है और फिर ऐसे में टीनू जैन आगे निकल रहे हैं।
बीजेपी के तीन जिलाध्यक्षों का बदलना तय: रतलाम, धार और बालाघाट को मिलेंगे नए अध्यक्ष, चार माह में 7 अध्यक्ष बदले
उधर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष इंदौर में भले ही चिंटू वर्मा केवल 9 माह पहले ही पद पर आए हैं लेकिन उनका रिपीट होना इतना आसान नहीं होने वाला है। मंत्री तुलसी सिलावट ने पेंच तो फंसाया ही है। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुट के होने के चलते विधायक उषा ठाकुर, विधायक मनोज पटेल ने भी चिंटू के लिए कम चुनौतियां नहीं पेश की है। ऐसे में यहां भी कोई नया चेहरा दिख जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।
छत्तीसगढ़ मॉडल में क्या है
- वहां महिलाओं को भी 35 में से तीन जगह जिलाध्यक्ष कमान दी गई।
- एसटी, एससी व अन्य वर्ग को भी संतुलन साधा गया है और सभी को मौका मिला।
- संगठन में ही सक्रिय रहने वालों को खासकर महामंत्री को प्रमोट किया गया है।
- परिवार वाद पूरी तरह से दरकिनार, किसी खास के परिजनों को पद रिपीट नहीं किया गया है और नए चेहरों को लेकर जो संगठन में सक्रिय है उन्हें मौका दिया गया।
इंदौर में रणदिवे नहीं तो फिर कौन
महामंत्री तो सक्रिय ही नहीं रहे
बीजेपी के तीन जिलाध्यक्षों का बदलना तय: रतलाम, धार और बालाघाट को मिलेंगे नए अध्यक्ष, चार माह में 7 अध्यक्ष बदले
चिंटू वर्मा के लिए भी आसान नहीं राह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman