लव जिहाद और ड्रग माफिया पर शिकंजा, सीएम मोहन यादव ने अपराधियों को दी चेतावनी

Sandeep Kumar | Aug 19, 2025, 21:27 IST
Share
chief-minister-mohan-yadav
chief-minister-mohan-yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लव जिहाद और ड्रग माफियाओं पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही बहनों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लव जिहाद और ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि "महिलाओं पर कुदृष्टि डालने वाले, ड्रग माफिया और लव जिहादियों को नहीं छोड़ा जाएगा।" मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इन आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार के संकल्प को दोहराया कि बहन-बेटियों को हर संभव सुरक्षा दी जाएगी।

रक्षाबंधन महोत्सव में मुख्यमंत्री का अभिवादन

सीएम मोहन यादव रक्षाबंधन महोत्सव में शामिल हुए, जो नर्मदापुरम रोड स्थित आमिर मैजेस्टिक पार्क में आयोजित हुआ था। यहां उन्होंने बहनों से राखियां भी बंधवाई और महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को लाड़ली बहना योजना की मासिक किश्त के साथ 250 रुपये का शगुन भी भेजा गया।

ये भी पढ़ें...एमपी में बेरोजगार युवाओं की लिस्ट में भोपाल दूसरे नंबर पर, राज्य में हर 30 युवा में एक बेरोजगार, देखें लिस्ट

68fe76a7-f0e
68fe76a7-f0e


भाई दूज पर 1500 रुपए की सौगात

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की कि दीपावली के बाद भाई दूज से प्रदेशभर की लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा, "बहनों के हाथ में यश होता है और लक्ष्मी पूजन भी उन्हीं के माध्यम से होता है।" सीएम ने यह भी कहा कि बहनों का स्नेह उनके जीवन का सबसे बड़ा आधार है।

ये भी पढ़ें...एमपी बीजेपी संगठन को मिलेगी नई दिशा, प्रदेश कार्यकारिणी और निगम मंडलों में नेताओं की नियुक्ति जल्द!

3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लव जिहाद और ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर कुदृष्टि डालने वालों और इन आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन महोत्सव में बहनों से राखियां बंधवाई और महिला कल्याण के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने भाई दूज के अवसर पर घोषणा की कि दीपावली के बाद से प्रदेशभर की लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जाएगी।

लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बड़ी राखी भेंट की गई। बाद में कई लाड़ली बहनों ने उन्हें राखियां बांधीं। मुख्यमंत्री ने बहनों का अभिनंदन करते हुए कहा, "बहनों के साथ बैठने से माता-पिता का प्रेम मिलता है।"

ये भी पढ़ें...एमपी के यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पढ़ाई जाएगी श्रीमद्भागवत गीता, मिलेंगे 3 क्रेडिट अंक

हुजूर विधानसभा में विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन और अन्य विकास कार्यों की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेटियों की सुरक्षा और लाड़ली बहनों के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • लव जिहाद
  • लाड़ली बहनों
  • हुजूर विधानसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज