शराब के लिए नहीं मिले पैसे तो सीएम हेल्पलाइन में कर दी पिता की झूठी शिकायत

Ravi Awasthi | Published:
Share
cm helpline
cm helpline

मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां शराब पीने के लिए पैसे न देने शराबी बेटे ने पिता के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत कर दी।

मैहर ।
जिले के अमरपाटन विकासखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शराबी युवक ने अपने ही पिता के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि पिता ने उसे शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें.. सीएम हेल्पलाइन : पुलिस के रवैये पर जनता से फीडबैक ले रही मप्र सरकार, सवाल तैयार

शिकायत में युवक अमित कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि ग्राम त्योन्धरा के रुनवा स्थित शासकीय विद्यालय के शिक्षक विद्यालय नहीं आ रहे हैं और इससे उसे भारी परेशानी हो रही है। लेकिन जब यह मामला संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा, तो हकीकत जानकर सब हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें.. सीएम हेल्पलाइन: समाधान में सबसे आगे हरदा जिला, मऊगंज जिला सबसे पीछे

शिक्षक का बेटा ही निकला शिकायतकर्ता

जांच में सामने आया कि जिन शिक्षक की शिकायत की गई है, वे और कोई नहीं बल्कि खुद शिकायतकर्ता के पिता कालेश्वर द्विवेदी हैं। और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वर्तमान में विद्यालय में गर्मी की छुट्टियाँ चल रही हैं, यानी स्कूल जाना संभव ही नहीं।

बीआरसी प्रानेस त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत की सच्चाई सामने आने के बाद पिता को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शराब के लिए पैसे मांग रहा था और जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो बेटे ने गुस्से में आकर झूठी शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें.. मध्य प्रदेश में प्रोफेसर के जैसे स्कूल शिक्षकों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ेगी, भेजा गया पत्र

यह भी पढ़ें.. MP News | शिक्षकों के Transfer से पहले होने लगी गलतियां, शिक्षकों न कहा...

समझाइश देकर शिकायत को कराया निरस्त

अब अधिकारी बेटे को समझाइश दे चुके हैं और जल्द ही शिकायत को निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही इस तरह की झूठी शिकायतों को गंभीरता से लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • शिक्षक
  • सीएम हेल्पलाइन
  • मैहर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर