बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज, सीएम मोहन यादव आलीराजपुर और जबलपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Amresh Kushwaha | Nov 15, 2025, 09:24 IST
Share
cm-mohan-yadav-alirajpur-jabalpur-schedule-today-15-november-birsa-munda-150th-anniversary
cm-mohan-yadav-alirajpur-jabalpur-schedule-today-15-november-birsa-munda-150th-anniversary

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज को आलीराजपुर और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। यहां वे बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (15 नवंबर) का दिन कई अहम कार्यक्रमों से भरा रहेगा। वे बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आलीराजपुर और जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दोनों स्थानों पर जनजातीय समाज से जुड़े अहम कार्यक्रम तय किए गए हैं। वहीं, जबलपुर के कार्यक्रम में छतरपुर की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को भी सम्मानित किया जाएगा। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

जबलपुर में पहली बार प्रदेश स्तरीय उत्सव

आज जबलपुर में पहली बार प्रदेश स्तर पर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। कार्यक्रम सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में होगा। यहां जनजातीय गौरव मेला (Tribal Pride Fair) आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इसमें लगभग 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। प्रदेश भर से मेले तक पहुंचने के लिए करीब डेढ़ सौ बसें लगाई गई हैं।
ये खबर भी पढ़िए...बिहार चुनाव में मोदी के साथ चला मोहन मैजिक, यादव बाहुल्य इलाकों में NDA की अप्रत्याशित जीत

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 9:30 बजे सीएम भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह 10:20 बजे वे (CM Mohan Yadav) इंदौर से आलीराजपुर पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री आलीराजपुर में बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन करेंगे।
  • दोपहर 1:30 बजे वे जबलपुर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 4:35 बजे जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: गौरव दिवस पर क्रांति गौड़ का सम्मान, मप्र सरकार देगी 1 करोड़ रुपए, पीएम मोदी होंगे साक्षी

क्रांति समेत कई विभूतियां होंगी सम्मानित

सूत्रों के अनुसार जनजाति गौरव दिवस समारोह में कई विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ प्रमुख हैं।

टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें एक करोड़ रुपए के पुरस्कार की घोषणा की थी। गौरव दिवस के मंच से डॉ. यादव उन्हें उक्त राशि का चेक भेंट करेंगे। क्रांति मप्र के छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली हैं।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के सरपंचों को मिलेगा 50 हजार का अलग बजट, 25 लाख तक के निर्माण भी करा सकेंगे

ये खबर भी पढ़िए...भगवान बिरसा मुंडा का नाम गलत लिखने पर आदिवासी समाज में आक्रोश, किया पुतला दहन

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राज्यपाल मंगू भाई पटेल
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • जनजाति गौरव दिवस
  • बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं