MP में धर्मांतरण कराने वालों को मिलेगी फांसी की सजा, सीएम मोहन बोले- नहीं बख्शे जाएंगे ऐसे दुष्कर्मी
Vikram Jain | Mar 08, 2025, 16:16 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाने का ऐलान किया गया। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार बेटियों की रक्षा और स्वाभिमान के लिए समर्पित है।
BHOPAL. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए कई घोषणाएं कीं। साथ ही उन्होंने लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस दौरान सीएम ने धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाने का ऐलान किया। साथ ही महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को दी गई।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके के भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार बेटियों की रक्षा और स्वाभिमान के लिए समर्पित है। धर्मांतरण कराने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान करने जा रहे हैं। दुष्कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किया भव्य कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं
कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए। उन्होंने सिंगल क्लिक से योजना की 22वीं किस्त के लगभग 1552.73 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर किए। साथ ही डीबीटी के जरिए उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। इस दौरान ने सीएम ने सुरक्षा, वीरता, साहस और समाज सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
ये खबर भी पढ़ें... कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव शामिल हुए सीएम मोहन, बोले- शराब दुकानों की जगह खुलनी चाहिए दूध की डेयरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा अन्य व्यवस्थाओं की सारी कमान महिला अधिकारियों ने संभाली। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा, महिला वाहन चालक इरशाद अली और अन्य महिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिकाएं थीं। अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा श्रोत्रिय को ओएसडी का दायित्व दिया गया। साथ ही बिंदू सुनील और सोनिया परिहार को प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी।
ये खबर भी पढ़ें... महिला दिवस 2025: खेल, रक्षा, राजनीति और विज्ञान में महिलाओं की ऐतिहासिक उपलब्धियां
महिला दिवस विशेष : नारी नारायणी, लेकिन बजट में पैसा नहीं निकलेगा…
धर्मांतरण कराने वालों को होगी फांसी की सजा
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव ने किया भव्य कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन, जानें क्या-क्या होंगी सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त
"धर्मांतरण, दुराचरण, ऐसी किसी घटना को हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी इसलिए ऐसे दुष्कर्मियों को या धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा तक पहुंचाएगी " - CM मोहन यादव #mohanyadav #cmmadhyapradesh #conversion #Religions #news #TheSootr । @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @BJP4MP pic.twitter.com/zRgok3Mvsp
— TheSootr (@TheSootr) March 8, 2025
ये खबर भी पढ़ें... कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव शामिल हुए सीएम मोहन, बोले- शराब दुकानों की जगह खुलनी चाहिए दूध की डेयरी
महिला अधिकारियों को सौंपी सुरक्षा की कमान
ये खबर भी पढ़ें... महिला दिवस 2025: खेल, रक्षा, राजनीति और विज्ञान में महिलाओं की ऐतिहासिक उपलब्धियां
महिला दिवस विशेष : नारी नारायणी, लेकिन बजट में पैसा नहीं निकलेगा…
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel