34e13e3a-a74
सीएम मोहन यादव ने आयुष डॉक्टरों को दी बड़ी सौगात, स्वास्थ्य विभाग के समान लागू होगा टाइम-पे स्केल
Sandeep Kumar | Published:
cm-mohan-yadav
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुष डॉक्टरों के लिए समयमान वेतनमान लागू करने का ऐलान किया। इसके साथ ही, 12 नए आयुष अस्पतालों की सौगात दी है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष डॉक्टरों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष विभाग के सभी चिकित्सा अधिकारियों को वरिष्ठ पदनाम देकर प्रथम श्रेणी का दर्जा दिया जाएगा।
इसके अलावा, आयुष विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स के लिए स्वास्थ्य विभाग के समान समयमान वेतनमान (टाइम स्केल पे स्केल) लागू किया जाएगा। इससे आयुष के 1453, होम्योपैथी के 228, यूनानी के 85 और कुल 2698 अधिकारी लाभान्वित होंगे।
ये भी पढ़ें...PWD सतना में 2.59 करोड़ का फर्जी भुगतान, EOW ने दर्ज किया तत्कालीन ईई और कॉन्ट्रैक्टर पर केस
इसके अलावा, आयुष डॉक्टर्स के लिए 3 अग्रिम वेतन सुविधा लागू की जाएगी, जिससे 300 अधिकारियों को लाभ मिलेगा। यह घोषणा आयुष चिकित्सा अधिकारियों के आर्थिक कल्याण के उद्देश्य से की गई है।
आयुष वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग और पर्यटन विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत आयुर्वेद आधारित वेलनेस और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे प्रदेश में न केवल देशभर से, बल्कि विश्वभर से लोग आयुष वेलनेस टूरिज्म के लिए आएंगे।
ये भी पढ़ें...GST दरों में कटौती पर व्यापारियों से बातचीत करेंगे सीएम मोहन यादव, ऐसा रहेगा आज का पूरा कार्यक्रम
12 नए
मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद दिवस पर प्रदेशवासियों को 12 नए आयुष अस्पतालों की सौगात दी। इनमें उज्जैन और खजुराहो में 50-50 बिस्तरों के दो अस्पताल और 10 जिलों में 10-10 बिस्तरों के अस्पताल खोले जाएंगे। इनमें पचमढ़ी, मंदसौर, अगर-मालवा समेत अन्य स्थान शामिल हैं। इन अस्पतालों से प्रदेशवासियों को बेहतर आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।
ये भी पढ़ें...जीतू पटवारी ने लगाए आरोप, बीजेपी के मंत्री ही कर रहे सीएम मोहन यादव को हटाने की साजिश
आयुष जनस्वास्थ्य कार्यक्रम का विस्तार प्रदेश के 55 जिलों की 55 इकाइयों तक किया गया है। साथ ही, कैंसर रोगियों के लिए विशेष "कारुण्य" कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के तहत कैंसर के मरीजों को आयुर्वेद इलाज मुहैया कर उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है।
आयुष विभाग ने औषधीय पौधों के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की है, जो जड़ी-बूटियों की जानकारी और उनके संरक्षण को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयुर्वेदिक उपचार और जड़ी-बूटियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान करेगा।
ये भी पढ़ें...बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में मोहन सरकार, बदले जाएंगे 10 जिलों के कलेक्टर, ग्वालियर-भोपाल पर भी नजर
आयुर्वेद एक ऐसी जीवनशैली:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुर्वेद के महत्व को साझा करते हुए कहा कि आयुर्वेद एक ऐसी जीवनशैली है, जो व्यक्ति को बीमार ही नहीं होने देती। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी सेहत बनाए रखता है, जबकि एलोपैथी तब काम आती है जब बीमारी हो जाती है।
![34e13e3a-a74]()
इसके अलावा, आयुष विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स के लिए स्वास्थ्य विभाग के समान समयमान वेतनमान (टाइम स्केल पे स्केल) लागू किया जाएगा। इससे आयुष के 1453, होम्योपैथी के 228, यूनानी के 85 और कुल 2698 अधिकारी लाभान्वित होंगे।
ये भी पढ़ें...PWD सतना में 2.59 करोड़ का फर्जी भुगतान, EOW ने दर्ज किया तत्कालीन ईई और कॉन्ट्रैक्टर पर केस
आयुष डॉक्टर्स के लिए 3 अग्रिम वेतन सुविधा
आयुष और पर्यटन विभाग के बीच एमओयू
ये भी पढ़ें...GST दरों में कटौती पर व्यापारियों से बातचीत करेंगे सीएम मोहन यादव, ऐसा रहेगा आज का पूरा कार्यक्रम
12 नए आयुष अस्पतालों की शुरुआत
ये भी पढ़ें...जीतू पटवारी ने लगाए आरोप, बीजेपी के मंत्री ही कर रहे सीएम मोहन यादव को हटाने की साजिश
कैंसर रोगियों के लिए 'कारुण्य' कार्यक्रम
सीएम ने क्या घोषणा की?आयुष महाविद्यालयों में सुधार 👉सभी आयुष महाविद्यालयों में स्नातक सीटों की संख्या बढ़ाकर 100 की जाएगी। 👉सभी आयुष महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 👉आवश्यक शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों का सृजन किया जाएगा। आयुष चिकित्सा अधिकारियों के लिए लाभ 👉आयुष विभाग के सभी आयुष चिकित्सा अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे में वरिष्ठ पदनाम देते हुए प्रथम श्रेणी घोषित किया जाएगा। 👉स्नातकोत्तर उपाधि धारक आयुष चिकित्सा अधिकारियों को 3 अग्रिम वेतनवृद्धि का लाभ प्रदान किया जाएगा। वेतनमान और फार्मेसियों का सशक्तीकरण 👉स्वास्थ्य विभाग की तरह आयुष विभाग के विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारियों, शैक्षणिक संवर्ग के लिए समयमान/चयन वेतनमान (DACP योजना) लागू की जाएगी। 👉आयुष फार्मेसियों का सशक्तीकरण किया जाएगा। |
औषधीय पौधों के लिए हेल्पलाइन
ये भी पढ़ें...बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में मोहन सरकार, बदले जाएंगे 10 जिलों के कलेक्टर, ग्वालियर-भोपाल पर भी नजर
आयुर्वेद एक ऐसी जीवनशैली: सीएम मोहन यादव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari