झारखंड में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले- राज्य बेईमान लोगों के हाथों में चला गया

Ravi Singh | Sept 24, 2024, 24:06 IST
Share
CM Mohan Yadav Jharkhand
CM Mohan Yadav Jharkhand

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झारखंड के चुनावी दौरे पर हैं। जहां सीएम ने परिवर्तन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार झारखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार 23 सितंबर को झारखंड के हजारीबाग की बरकट्ठा विधानसभा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि झारखंड में हिंदुओं की जनसंख्या दिन-प्रतिदिन तेजी से घट रही है, यह हम सभी के लिए गंभीर संकेत है। मैं आदिवासी क्षेत्र में खड़ा होकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि 2011 की जनगणना के आंकड़े देखें, हमारी जनसंख्या लगातार घट रही है, जबकि अन्य समुदायों की जनसंख्या बढ़ रही है।

राज्य बेईमान लोगों के हाथों में चला गया : सीएम मोहन

कांग्रेस की साजिशों के बाद अब झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री जिस रास्ते पर जा रहे हैं, वह बेहद खतरनाक है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सपना देखा था कि यह राज्य अपनी प्राकृतिक संपदा के कारण भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा, लेकिन दुर्भाग्य से यह राज्य बेईमान लोगों के हाथों में चला गया और आज झारखंड का नाम सबसे खराब राज्यों में आता है। अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदला जाए और डबल इंजन की सरकार बनाई जाए।

झारखंड की जनता रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रही

सीएम ने कहा कि आपके वोट से सोरेन परिवार सत्ता में आया और जनता व राज्य का विकास करने के बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबकर खुद का विकास करने में लग गए। साथ ही मोहन यादव ने कहा मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए भ्रष्टाचार के कारण हेमंत सोरेन जेल गए और जेल से छूटते ही फिर से मुख्यमंत्री बन गए। जिस पार्टी से झारखंड की भोली-भाली जनता राज्य के विकास की उम्मीद कर रही है, वह पार्टी राज्य को लूटने व भ्रष्टाचार में व्यस्त है। झारखंड की जनता रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

जम्मू कश्मीर चुनाव : मध्य प्रदेश के सीएम मोहन बोले- 'कांग्रेस के गलत फैसलों से ही यहां 370 लागू की गई थी'

सीएम मोहन यादव ने की घोषणा, एमपी में होगा जैन कल्याण बोर्ड का गठन

पिछड़ गया झारखंड

सीएम मोहन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने झारखंड को समृद्ध बनाने का सपना देखा था। इस क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए राज्य का गठन किया गया था, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य पिछड़ रहा है। अब इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। आपके वोट से ही सरकार बदल सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से विकास का वादा कर सत्ता में आए सोरेन परिवार ने जनता की सुध नहीं ली।

गौरव दिवस बनाकर आदिवासी समाज को सम्मान दिया

मुख्यमंत्री मोहन ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक केंद्र में सरकार चलाई, लेकिन आदिवासियों का कभी भला नहीं किया। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण के लिए अलग से आदिवासी मामलों का मंत्रालय बनाया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने आदिवासी समाज की बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। यह आदिवासी समाज के प्रति हमारी पार्टी के समर्पण को दर्शाता है। भाजपा सरकार आदिवासियों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा के लिए 15 नवंबर को आदिवासी गौरव दिवस बनाकर आदिवासी समाज को सम्मान देने का काम किया है। भाजपा जो कहती है, वह करती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बीजेपी
  • Jharkhand
  • झारखंड
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • हेमंत सोरेन
  • बरकट्ठा विधानसभा
  • झारखंड परिवर्तन सभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई