सीएम मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज, विकास कार्यों पर होगी चर्चा, राजगढ़ जाएंगे पटवारी

Kaushiki | Feb 10, 2026, 09:19 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में कैबिनेट बैठक और मत्स्य विभाग की समीक्षा करेंगे। वहीं, इस कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण नीतियों पर निर्णय लिए जाएंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (10 फरवरी) बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। उनका आज का दिन राज्य के विकास और प्रशासनिक कार्यों में बिताएंगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज राजगढ़ दौरे पर रहेंगे। आइए जानते हैं इन दोनों नेताओं के शेड्यूल और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...

विधानसभा से होगी दिन की शुरुआत

सीएम मोहन यादव का आज का दिन सुबह 10:30 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा से शुरू होगा। यहां वे विधानसभा परिसर में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे और राज्य की महान हस्तियों को श्रद्धांजलि देंगे।

मोहन कैबिनेट बैठक आज

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद, सीएम मोहन यादव 10:55 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:00 बजे वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जरूरी चर्चा करेंगे। इस चर्चा में डिपार्टमेंटल बजट और पेंडिंग प्रोजेक्ट्स पर बात हो सकती है।

दोपहर 12:00 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश के विकास, नीतियां, बजट संबंधी फैसले और कुछ जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके बाद दोपहर 03:00 बजे सीएम मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा करेंगे।

इस बैठक में मछुआरों की आय बढ़ाने और नई तकनीकों के इस्तेमाल पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद सीएम मोहन यादव (सीएम मोहन यादव दौरा) शाम 04:00 बजे अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10:30 बजे: विधानसभा परिसर पहुंचकर पुष्पांजलि कार्यक्रम में महानुभावों को श्रद्धांजलि देंगे।
  • सुबह 10:55 बजे: मुख्यमंत्री विधानसभा से सीधे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह 11:00 बजे: मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
  • दोपहर 12:00 बजे: मंत्रालय में मोहन की कैबिनेट बैठक होगी।
  • दोपहर 03:00 बजे: मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
  • शाम 04:00 बजे: मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रमों को पूरा कर अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

राजगढ़ दौरे पर जीतू पटवारी

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज (10 फरवरी) का शेड्यूल काफी व्यस्त है। वे सुबह 09:30 बजे राजगढ़ के लिए निकलेंगे। सबसे पहले वे दोपहर 11:30 बजे राजगढ़ पहुंचकर मां बीजासेन देवी के दर्शन करेंगे।

इसके बाद वे 12:00 बजे पंचायत एवं वार्ड पदाधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 03:00 बजे कार्यकर्ताओं के साथ भोजन के बाद, जीतू पटवारी जरूरी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाम 06:30 बजे वे पांडा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 08:30 बजे तक भोपाल पहुंच जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी बोर्ड एग्जाम आज से शुरू, 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

एमपी, सीजी और राजस्थान में बदला मौसम, सर्दी का असर कम, बढ़ी गर्मी!

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

News Strike : मूसा गैंग के डर से लापता हुए विधायक, द सूत्र ने ढूंढ निकाला, दिलचस्प है पूरा मामला

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • जीतू पटवारी
  • कैबिनेट बैठक
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
  • मोहन की कैबिनेट बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच