MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Feb 10, 2026, 08:23 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... मोहन कैबिनेट की बैठक आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर। SC में मंत्री विजय शाह केस की सुनवाई टली, 4 बार मांग चुके माफी... साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मोहन कैबिनेट की बैठक आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित मंत्रालय में आज (03 फरवरी) को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, इन प्रस्तावों को मंजूरी भी मिलने की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह केस की सुनवाई टली, 4 बार मांग चुके माफी

एमपी टॉप न्यूज।मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट का समय पूरा हो जाने के कारण सोमवार की सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया है। इस मामले में कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को अपना पक्ष रखने का समय दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी नक्सल मुक्त, सीएम मोहन यादव ने वीर जवानों को किया सम्मानित

मध्यप्रदेश अब पूरी तरह नक्सल मुक्त राज्य बन गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में बालाघाट जिले में भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव को सम्मानित किया गया। नक्सल विरोधी अभियानों में साहस दिखाने वाले 60 पुलिस जवानों को पदोन्नति देकर सम्मानित किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश का बदला मौसम, सर्दी का असर कम, बढ़ी गर्मी!

मध्यप्रदेश में सर्दी का असर कम हो गया है। सूरज की गर्मी बढ़ रही है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। मध्यप्रदेश का मौसम अब शुष्क हो गया है। खंडवा 31.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला बना। भोपाल और खरगोन का तापमान भी 31 डिग्री से ऊपर था। कटनी में रात का तापमान 5.9 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी बोर्ड एग्जाम आज से शुरू, 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 10 फरवरी और 13 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। हर साल लाखों छात्र इन परीक्षाओं में बैठते हैं। इस बार पूरे प्रदेश में 3 हजार 856 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड, सीसीटीवी कैमरे और थानों से प्रश्न पत्र लाने तक वीडियोग्राफी का इंतजाम किया गया है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाल ही में एक नया टाइम टेबल जारी किया है ताकि बच्चों को कोई कन्फ्यूजन न हो। इसके लिए सभी स्कूलों को यह टाइम टेबल बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत, अब MPPSC में 40 पार भी कर सकेंगे आवेदन, इंदौर हाईकोर्ट ने दी राहत

मध्यप्रदेश में राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के युवाओं के लिए हाईकोर्ट से बड़ी राहत सामने आई है। इंदौर हाईकोर्ट ने एमपीपीएससी की राज्य सेवा परीक्षा–2026 में EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा के कारण बाहर करने की प्रक्रिया पर हस्तक्षेप किया है। कोर्ट ने अंतरिम आदेश देकर 40 वर्ष से अधिक आयु वाले EWS याचिकाकर्ताओं को प्रोविजनल रूप से आवेदन और..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट से मचा बवाल, एपस्टीन कांड से जोड़कर पश्चिमी नैतिकता पर तीखा हमला

ईसाई समाज के सबसे चर्चित कैरेक्टर या कहें संत सांता क्लॉज के बहाने रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव ने जोरदार तंज कसा है। सांता क्लॉज को पश्चिमी संस्कृति के मेटाफर की तरह प्रस्तुत करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने एपस्टीन फाइल्स और पश्चिमी नैतिकताओं को सीधे तौर पर कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने अपनी लंबी फेसबुक पोस्ट में पश्चिमी अकेडमिक संस्थाओं और समता-उपदेशकों को..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी पुलिस भर्ती में हर लेवल पर होगी KYC, पहचान में गलती तो सीधा बाहर

मध्यप्रदेशपुलिस मुख्यालय ने बताया कि 53 हजार उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी की जाएगी।फिजिकल टेस्ट के दौरान पहले दो दिन 200-200 उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। तीसरे दिन से रोज 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना एडमिट लेटर esb.mp.gov.in से डाउनलोड करें। शारीरिक परीक्षा की तारीख..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मुरैना में चामड़ माता मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत, 6 घायल

मुरैना जिले के अहरौली गांव में चामड़ माता मंदिर की छत गिर गई। मलबे में दबकर 3 बच्चियों की मौत हो गई। 4 अन्य बच्चियां और एक दंपती घायल हुए हैं। हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। मंदिर में गुंबद निर्माण के लिए छत तोड़ी जा रही थी। सतीश गौड और पत्नी पृथ्वी प्रसाद चढ़ाने आए थे। उन्होंने बच्चियों को मंदिर बुलाया था। इसी दौरान छत की पटिया गिर गई। नीचे बैठीं बच्चियां मलबे में..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मुआवजा देने का इंदौर जिला कोर्ट आदेश

जिला कोर्ट ने सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मौत को लेकर एक अहम और संवेदनशील फैसला सुनाया है। इस फैसले में गर्भ में पल रहे अजन्मे शिशु को भी मृतक के परिजनों की श्रेणी में शामिल करते हुए मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने मृतक आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे शिशु को मुआवजा देने का आदेश दिया। मृतक के परिवार को 60 लाख रुपए का मुआवजा मिला..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल के विवादित स्लॉटर हाउस पर हाईकोर्ट सख्त, कहा, अगर ताले खुले तो कोर्ट करेगा सुनवाई

भोपाल में गौमांस विवाद के बाद लाईवस्टॉक फूड प्रोसेसर प्रा.लि. स्लॉटर हाउस को जिला प्रशासन ने सील कर दिया। इस मामले में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि स्लॉटर हाउस पूरी तरह बंद है और ताले लगे हैं। कोर्ट ने कहा कि यदि सील खुली, तो..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व विधायक किशोर समरीते की चाल पर कानून भारी, विधायक राजकुमार कर्राहे का निर्वाचन सुरक्षित

पूर्व विधायक किशोर समरीते को हाईकोर्ट से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का निर्वाचन रद्द कराने की उम्मीद थी। वहीं, उनके समर्थन में कानून के अभाव में याचिका ढह गई। समरीते अपने नामांकन रद्द किए जाने को गलत बताने के लिए कोई वैधानिक आधार ही पेश नहीं कर सके..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सीएम मोहन यादव
  • MPPSC
  • मोहन कैबिनेट
  • मंत्री विजय शाह
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • विधायक किशोर समरीते
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा