सीएम मोहन यादव बोले नकली गांधियों ने असली को मिटाया, शादी के बाद सरनेम नहीं बदलते
Sanjay Gupta | Jan 27, 2025, 15:52 IST
CM Mohan Yadav
हितग्राही सम्मेलन में सीएम और बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर संविधान और बापू-बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस का एससी मोर्चा नेता बीजेपी में शामिल हुआ।
INDORE : मप्र सरकार के सोमवार 27 जनवरी को इंदौर में हुए हितग्राही सम्मेलन में जैसे तय था वहीं हुआ और बात कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा पर फोकस हो गया। बीजेपी ने कांग्रेस की दलित काट निकालने के लिए पूर्व मंत्री लाल लिंह आर्य के साथ ही डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर को आगे किया। इनके साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने संविधान को लेकर और बाबा साहब, महात्मा गांधी के अपपान को लेकर पूरी कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी को जमकर घेरा। उधर कांग्रेस को झटका भी मिला, उनके एससी मोर्चा के नेता नीतेश नरवाले बीजेपी में ज्वाइन हो गए, मंच पर ही भगवा पहना। लाल सिहं आर्य ने कहा कि पूरी झूठ की फैक्ट्री (कांग्रेस) आज महू आई है।
सीएम ने तो यहां तक कहा कि यह नकली गांधी है, इन नकली गांधियों ने असली गांधी (बापू के वंशजों) को मिटा दिया, उन्हें कभी नहीं पूछा। हमारे यहां बहन, बेटियों की शादी होती है तो वह सरनेम बदल लेते हैं, लेकिन यहां वोट के चक्कर में सरनेम नहीं बदला जाता है। प्रियकां अभी भी गांधी लगाती है लेकिन वह है वाड्रा।
ये खबर भी पढ़ें...
एक देश, एक समय लागू करने की तैयारी में केंद्र, नियम तोड़ने पर जुर्माना, जानिए फायदे
सीधे सीएम मोहन यादव को रिपोर्ट करेगी भोपाल-इंदौर की मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी, ACS लेवल के अफसर बनेंगे चेयरमैन
सीएम ने कहा कि कांग्रेसियों चुल्लू भर पानी में डूब मरो, बहुत बेशर्म हो। लगातार संविधान का दुरूपयोग किया। हम भगवान का नाम लेते हो तो हमे बोलते हो, क्यों नहीं लेगे नाम हम सनातनी है। कांग्रेस को तो बापू, बाबा साहब के अपमान को लेकर घर-घर जाकर कान पकड़कर माफी यात्रा निकालना चाहिए। तभी शायद जनता माफ कर दे। इनके कर्म ही ऐसे हैं कि जनता पसंद नहीं करती, एक बार मप्र में गलती से आ गए तो खुद ही अपने वजन से नाव डुबा गए। आना था महू तो गणतंत्र दिवस पर आते। भारत रत्न तक को दिया नहीं, अपने परिवार को लगातार देते रहे। इसमें ना अक्ल है, ना संस्कार और ना ही भावनाएं हैं। वोट चाहिए तो बाबा को याद करते हैं। देश सब समझता है। केन-बेतवा का भी विरोध करते हैं, थोड़ा तो शर्म करो। कांग्रेस को अच्छा नहीं दिखता है।
ये खबर भी पढ़ें...
सेहत का ध्यान: मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्रांति, 5 से बढ़ 17 हुए मेडिकल कॉलेज
इस राज्य में 48 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम ने मंच से किया ऐलान
शर्मा ने बाबा साहब अमर रहे का नारा लगवायाष उन्होंने कहा कि सभी वर्ग को सक्षम बनाने का संकल्प पीएम नरेंद्र मोदी ने लिया है और पूरी बीजेपी इसी में लगी है। दूसरी और महू ऐसे लोग आए हैं जिन्होंने कई बार बाबा साहब का अपमान किया है। राहुल गाधी केवल राजनीतिक पर्यटन के लिए आए हैं। पंचतीर्थ बनाने का काम पीएम कर रहे हैं। पीएम और अमित शाह बापू और बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी पहले बाबा साहब की जन्मभूमि पर माफी मांगों, जो आपने अपमान किया है इसके बाद महू में कदम रखिए। कार्यक्रम में सभी विधायक जनप्रतिनिधि, सांसद आदि उपस्थित थे। शुरूआत में सीएम ने हितग्राहियों पर अपने हाथों से फूल बरसाकर स्वागत किया। साथ ही कहा कि घर-घर जाकर सर्वे होगा कि कोई हितग्राही किसी योजना से वंचित नहीं रहें।
सीएम ने प्रियंका के सरनेम पर घेरा
ये खबर भी पढ़ें...
एक देश, एक समय लागू करने की तैयारी में केंद्र, नियम तोड़ने पर जुर्माना, जानिए फायदे
सीधे सीएम मोहन यादव को रिपोर्ट करेगी भोपाल-इंदौर की मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी, ACS लेवल के अफसर बनेंगे चेयरमैन
कांग्रेस कान पकडकर माफी यात्रा निकाले
ये खबर भी पढ़ें...
सेहत का ध्यान: मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्रांति, 5 से बढ़ 17 हुए मेडिकल कॉलेज
इस राज्य में 48 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम ने मंच से किया ऐलान
प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी किया हमला
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari