Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना का लाभ कब तक मिलेगा सीएम ने खोला पिटारा

Sandeep Kumar | Published:
Share
cm-mohan-yadav-laadli
cm-mohan-yadav-laadli

लाड़ली बहना योजना को लेकर सीएम मोहन यादव ने साफ किया कि विपक्ष के अफवाहों के बावजूद ये योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिन पार्टियों ने यह अफवाह उड़ाई है, वे खत्म हो जाएंगी...लेकिन

MP News: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर हाल ही में सीएम डॉ. मोहन यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह अफवाह फैला रहा है कि योजना को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन उनका स्पष्ट कहना था कि यह योजना कभी बंद नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के खिलाफ जो लोग बयान दे रहे हैं, वे स्वयं समाप्त हो जाएंगे, लेकिन यह योजना हमेशा जारी रहेगी।

महिलाओं की भलाई के लिए योजना जारी रहेगी

सीएम ने विपक्ष की आलोचनाओं पर कहा कि Ladli Behna Yojana प्रदेश की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसे बंद करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महिलाओं की भलाई के लिए यह योजना जारी रहेगी और राज्य सरकार इस योजना को लागू करने में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल लव जिहाद केस : गरीब और अनाथ छात्राओं को ही जाल में फंसाता था गिरोह

सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने रामनगर में आयोजित आदि उत्सव के समापन के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने किसानों को सस्ती बिजली देने, सोलर पंप के जरिए बिजली बिल कम करने, और अगर किसान बिजली उत्पादन करेंगे तो उसे खरीदने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, उन्होंने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीद 26 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से हो रही है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।

ये खबर भी पढ़िए... भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कराएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत की यात्रा

सीएम ने दिया नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद

आदि उत्सव के दौरान 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने रथ से सवार होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने प्रत्येक जोड़े को 55 हजार रुपए की सहायता राशि देने और मेडिकल व इंजीनियरिंग में चयनित छात्रों की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया। इसके साथ ही, 60.62 करोड़ रुपए की लागत से 34 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल लव जिहाद केस में बड़ी कार्रवाई : क्लब-90 रेस्टोरेंट का तोड़ा अवैध हिस्सा

ये खबर भी पढ़िए... एयर एम्बुलेंस के दावे लेकिन खाट और झोली में ढोए जा रहे मरीज

मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव पर भी बात की

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनजातीय गौरव और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की भी बात की। उन्होंने बैगा समुदाय से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उनके अनुसार, मध्यप्रदेश का अतीत बहुत गौरवशाली था, और वह न तो अंग्रेजों से डरे थे, न तोपों से। उन्होंने चौगान क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया।



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • Ladli Behna Yojana
  • लाड़ली बहना योजना
  • मध्य प्रदेश
  • विपक्ष
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर