Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव का ऐलान, रक्षाबंधन के पहले आएगी इतनी राशि
Sandeep Kumar | Jul 20, 2025, 23:32 IST
Ladli Behna Yojana
विदेश यात्रा करके भोपाल लौटे सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए ने बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने कहा है कि लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में सरकार 9 अगस्त से पहले 1500 रुपए ट्रांसफर करेगी।
MP NEWS: लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले आएगी। इस बात की जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने भोपाल में दी है। विदेश यात्रा करके भोपाल लौटे सीएम ने एक घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में 9 अगस्त से पहले 1500 रुपए ट्रांसफर करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने हर वादा पूरा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने विकास कार्यों को प्रदेश में निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि 9 अगस्त से पहले 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपए की राशि पहुंच जाएगी, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपहार होगा।
ये खबर भी पढ़िए...दुबई-स्पेन से लौटे सीएम मोहन यादव ने बताया- दुबई से सीधी फ्लाइट और 11,000 करोड़ के निवेश का रास्ता खुला
सीएम ने यह भी घोषणा की कि अक्टूबर से लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को मिलने वाली मासिक राशि 1500 रुपए कर दी जाएगी। वर्तमान में, महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए मिलते हैं, लेकिन अक्टूबर से यह राशि बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी जाएगी, जिससे उन्हें अधिक सहायता मिलेगी।
सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को अपनी दुबई और स्पेन की यात्रा से लौटे थे। उन्होंने इन देशों से मध्यप्रदेश के लिए होने वाले निवेश और समझौतों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि उनकी विदेश यात्रा भोपाली स्टाइल में संपन्न हुई और इसमें राज्य के लिए बड़े निवेश प्रस्ताव आए हैं।
ये भी पढ़ें... इंदौर-पुणे बस में कंटेनर से टकराने के बाद लगी आग, ड्राइवर के साथ 8 यात्री घायल
लाड़ली बहना योजना के लाभ के लिए कुछ पात्रता शर्तें हैं, जिनके तहत निम्नलिखित वर्गों को योजना का लाभ नहीं मिलता:
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के लाभार्थी हैं या नहीं, तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
लाड़ली बहना योजना के तहत राशि ट्रांसफर
ये खबर भी पढ़िए...दुबई-स्पेन से लौटे सीएम मोहन यादव ने बताया- दुबई से सीधी फ्लाइट और 11,000 करोड़ के निवेश का रास्ता खुला
4 प्वाइंट्स में समझें पूरी स्टोरी👉मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि Ladli Behna Yojana की 27वीं किस्त 9 अगस्त से पहले ट्रांसफर की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1500 रुपए भेजे जाएंगे।👉सीएम ने बताया कि योजना के तहत 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि रक्षाबंधन के मौके पर उनके लिए एक उपहार होगी। 👉सीएम ने राज्य में विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वादा पूरा करने का संकल्प लिया है। 👉अक्टूबर से लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों को मासिक 1500 रुपए मिलेंगे। वर्तमान में यह राशि 1250 रुपए है, जिसे बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया जाएगा। | |
अक्टूबर से मासिक सहायता राशि में वृद्धि
विदेश यात्रा के दौरान निवेश की बातें
ये भी पढ़ें... इंदौर-पुणे बस में कंटेनर से टकराने के बाद लगी आग, ड्राइवर के साथ 8 यात्री घायल
लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता
- टैक्सपेयर परिवार: अगर महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य टैक्स भरता है, तो वह योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकता।
- सरकारी नौकरी: जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, चाहे वह स्थायी हो, संविदा हो या पेंशन पा रहे हों, वे पात्र नहीं होंगे।
- भूमि और संपत्ति: संयुक्त परिवार का कोई सदस्य अगर 5 एकड़ से ज्यादा ज़मीन का मालिक है, तो वह इस योजना के लिए अपात्र होगा।
लाभार्थी सूची में नाम चेक करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://cmladlibahna.mp.gov.in/
- आवेदन एवं भुगतान की स्थिति देखें: वेबसाइट पर "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर डालें: पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक डालें।
- OTP वेरिफाई करें: आपको एक ओटीपी मिलेगा, उसे वेरिफाई करें और फिर “सर्च” पर क्लिक करें।
- स्थिति देखें: भुगतान स्थिति की जानकारी आपको मिल जाएगी।
लाड़ली बहना योजना की प्रमुख विशेषताएं
- आर्थिक सहायता: महिलाओं को हर माह निश्चित राशि दी जाती है, जो उनके जीवन को आसान और सशक्त बनाने में मदद करती है।
- विकास की दिशा: यह योजना महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करती है।
- समाज में प्रभाव: इस योजना से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का जो लक्ष्य है, वह समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
FAQ
- लाड़ली बहना योजना क्या है?
यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके। - लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें एक स्थिर वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। - लाड़ली बहना योजना के तहत कितनी राशि दी जाती है?
लाड़ली बहना योजना के तहत पहले 1000 रुपए प्रति माह दिए जाते थे, लेकिन रक्षाबंधन 2023 से इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया। भविष्य में इसे 1500 रुपए तक बढ़ाया जाएगा और बाद में यह राशि 3000 रुपए तक पहुंचाई जाएगी।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari