उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विक्रमोत्सव 2026 का करेंगे शुभारंभ

Kaushiki | Feb 15, 2026, 09:55 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

महाशिवरात्रि पर CM मोहन यादव भोपाल, डबरा और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। बड़वाले महादेव में पूजन के बाद वे उज्जैन में विक्रमोत्सव और व्यापार मेले का शुभारंभ करेंगे।

आज 15 फरवरी, 2026 को पूरे मध्यप्रदेश में महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है। चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज है और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस भक्तिमय माहौल का हिस्सा बन रहे हैं।

आज का दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और व्यापारिक दृष्टि से भी बेहद खास होने वाला है। आइए जानें सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम...

बड़वाले महादेव से होगी दिन की शुरुआत

सीएम मोहन यादव अपने दिन की शुरुआत राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक बड़वाले महादेव मंदिर से करेंगे। सुबह 10:00 बजे वे यहां विशेष पूजन-अर्चन और अभिषेक करेंगे। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सीएम यहां शिव भक्ति में लीन नजर आएंगे।

भोजपुर-डबरा का दौरा

सीएम भोपाल के भोजपुर महादेव मंदिर जाएंगे। यहांं महादेव-भोजपुर महोत्सव का आगाज हो चुका है। लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के विशाल शिवलिंग के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

इसके बाद सीएम दोपहर 1:40 बजे ग्वालियर संभाग के डबरा पहुंचेंगे। यहां वे नवग्रह शक्तिपीठ में दर्शन करेंगे। साथ ही, स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता से संवाद करेंगे।

विक्रमोत्सव और व्यापार मेले का शुभारंभ

शाम 4:15 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) अपनी कर्मस्थली उज्जैन पहुंचेंगे। यहां वे विक्रम महोत्सव का भव्य शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही, उज्जैन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विक्रम व्यापार मेले की भी शुरुआत की जाएगी।

ये मेला न केवल उज्जैन बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के व्यापारियों के लिए एक बड़ा मंच है। मुख्यमंत्री यहां विकास कार्यों और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते (सीएम मोहन यादव का दौरा) हैं।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10:00 बजे (भोपाल): बड़वाले महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन और भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।
  • दोपहर 12:00 - 1:00 बजे (भोजपुर): विश्व प्रसिद्ध भोजपुर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव-भोजपुर महोत्सव में शिरकत करेंगे।
  • दोपहर 01:40 बजे (डबरा): ग्वालियर संभाग के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन और स्थानीय जन-संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 04:15 बजे (उज्जैन): बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आगमन और विक्रम महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें....

महाशिवरात्रि 2026 पर जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत

15 फरवरी को महाशिवरात्रि, भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

MP के इस जिले में लगती है भोलेनाथ की अदालत, मजिस्ट्रेट महादेव में सुलझता है हर विवाद

महाशिवरात्रि पर 44 घंटे लगातार दर्शन देंगे बाबा महाकाल, अबतक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज